Nigeria: मैनिन्जाइटिस रोग से 151 लोगों की मौत?, नाइजीरिया में तेजी से फैल रहा, बच्चे सबसे अधिक प्रभावित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2025 13:53 IST2025-04-10T13:52:38+5:302025-04-10T13:53:15+5:30

Nigeria: नाइजीरिया रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ने इस सप्ताह कहा कि अक्टूबर में पहली बार बीमारी सामने आई और नाइजीरिया के 36 राज्यों में से 23 में यह फैल गई है। इस रोग से लगभग आधी यानी 74 मौत इस वर्ष दर्ज की गईं।

Nigeria 151 people died due meningitis disease spreading rapidly children most affected struggle continues control disease outbreak | Nigeria: मैनिन्जाइटिस रोग से 151 लोगों की मौत?, नाइजीरिया में तेजी से फैल रहा, बच्चे सबसे अधिक प्रभावित

file photo

Highlightsमौतें मुख्य रूप से संक्रमित लोगों के समय पर स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं पहुंचने या देरी से पहुंचने के कारण हुई हैं। वर्तमान में इस प्रकोप ने अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश को प्रभावित किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा जारी अमेरिकी सहायता में कटौती के आदेश से जूझ रहा है, जिसका असर कई देशों पर पड़ा है।

अबुजाः नाइजीरिया में तेजी से फैल रहे मैनिन्जाइटिस रोग से अब तक 151 लोगों की मौत हो गई और इस बीमारी के प्रकोप पर काबू पाने के लिए वहां के स्वास्थ्य अधिकारी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस बीमारी से मारे गए अधिकतर लोग उत्तरी क्षेत्र के दूरदराज के हिस्सों के थे और इससे सबसे अधिक संख्या में बच्चे प्रभावित हुए हैं। नाइजीरिया रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ने इस सप्ताह कहा कि अक्टूबर में पहली बार बीमारी सामने आई और नाइजीरिया के 36 राज्यों में से 23 में यह फैल गई है। इस रोग से लगभग आधी यानी 74 मौत इस वर्ष दर्ज की गईं।

एनसीडीसी के प्रवक्ता सानी दत्ती ने बताया कि इस बीमारी से होने वाली अधिकतर मौतें मुख्य रूप से संक्रमित लोगों के समय पर स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं पहुंचने या देरी से पहुंचने के कारण हुई हैं। वर्तमान में इस प्रकोप ने अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश को प्रभावित किया है। इस देश का स्वास्थ्य क्षेत्र वैसे भी फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा जारी अमेरिकी सहायता में कटौती के आदेश से जूझ रहा है, जिसका असर कई देशों पर पड़ा है।

Web Title: Nigeria 151 people died due meningitis disease spreading rapidly children most affected struggle continues control disease outbreak

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे