यूनान के पहले समलैंगिक मंत्री होंगे निकोलस यात्रोमनोलाकिस

By भाषा | Updated: January 4, 2021 19:35 IST2021-01-04T19:35:28+5:302021-01-04T19:35:28+5:30

Nicolas Yatromanolakis to be Greece's first gay minister | यूनान के पहले समलैंगिक मंत्री होंगे निकोलस यात्रोमनोलाकिस

यूनान के पहले समलैंगिक मंत्री होंगे निकोलस यात्रोमनोलाकिस

एथेंस, चार जनवरी (एपी) यूनान में मध्य-दक्षिणपंथी सरकार ने सोमवार को मंत्रिमंडल फेरबदल के तहत सार्वजनिक रूप से समलैंगिक होने की बात स्वीकार करने वाले को सदस्य को मंत्री बनाया है।

निकोलस यात्रोमनोलाकिस (44) को मंत्रालय में महासचिव के पद से प्रोन्नत करते हुए नया संस्कृति उप मंत्री बनाया गया।

फेरबदल के दौरान सरकार ने स्वास्थ्य, वित्त और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के मंत्रियों के दायित्वों में कोई बदलाव नहीं किया।

यूनान कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है और वहां इससे जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ी है। ऐसी आशंका है कि महामारी के कारण 2020 में देश के सकल घरेलू उत्पाद में 10.5 फीसदी की कमी आएगी।

देश में टीकाकरण अभियान को नौ अस्पतालों से बढ़ाकर 50 अस्पतालों में कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nicolas Yatromanolakis to be Greece's first gay minister

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे