लाइव न्यूज़ :

‘निकोलस’ उष्णकटिबंधीय तूफान में तब्दील हुआ, विनाशकारी बाढ़ का खतरा बढ़ा

By भाषा | Updated: September 14, 2021 18:40 IST

Open in App

ह्यूस्टन, 14 सितंबर (एपी) अटलांटिक महासागर में उठा ‘निकोलस’ तूफान अब उष्णकटिबंधीय तूफान में तब्दील हो गया है और उसने मंगलवार को अमेरिका के टेक्सास राज्य के तट पर दस्तक दी। इसकी वजह से खाड़ी के तटीय इलाके में 20 इंच तक बारिश होने और अचानक बाढ़ आने का खतरा उत्पन्न हो गया है। इनमें वर्ष 2017 में हार्वे तूफान से तबाही का सामना कर चुके इलाके और लुइसियाना का क्षेत्र भी शामिल है।

मियामी स्थित राष्ट्रीय तूफान केंद्र के मुताबिक निकोलस ने माटागोर्डा प्रायद्वीप के पूर्वी हिस्से तक पहुंच गया है और इस समय ह्यूस्टन के दक्षिण दक्षिणपश्चिम से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

वर्ष 2021 में अटलांटिक महासागर में उठने वाले तूफानों में निकोलस 14वां तूफान है। केंद्र ने बताया कि तूफान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है और इसके धीरे-धीरे दक्षिण पूर्वी टेक्सास की ओर मंगलवार तक पहुंचने की उम्मीद है जबकि दक्षिण पश्चिम लुइसियाना यह बुधवार को पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि अबतक यह पता नहीं है कि निकोलस तूफान से टेक्सास, खासतौर पर बाढ़ के खतरे का सामना कर रहे ह्यूस्टन में कितनी बारिश होगी।

इसके मद्देनजर सभी तटीय राज्यों को उष्णकटिबंधीय तूफान की चेतावनी दी गई है और अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई गई है।

सेंटर प्वाइंट एनर्जी ने बताया है कि करीब तीन लाख ग्राहकों की बिजली आपूर्ति तूफान की वजह से बाधित हुई है और यह संख्या और बढ़ेगी। तूफान की वजह से कई जिला स्कूलों को बंद कर दिया गया है और इसका नकारात्मक प्रभाव कोविड-19 टीकाकरण पर भी पड़ा है।

मौसम सेवा के मुताबिक आने वाले दिनों में 15 से 30 सेंटीमीटर बारिश मध्य और ऊपरी टेक्सास तटीय इलाके में हो सकती है जबकि कुछ स्थानों पर 46 सेंटीमीटर तक बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मंगलवार को ऊपरी टेक्सास और दक्षिण पश्चिम लुइसियाना में बवंडर उठने की भी संभावना जताई गई है।

गौरतलब है कि निकोलस द्वारा टेक्सास के उन्हीं इलाकों में बारिश लाने की संभावना हैं जहां पर हार्वे तूफान ने तबाही मचाई थी। हार्वे तूफान की वजह से 152 सेंटीमीटर बारिश हुई थी और करीब 68 लोगों की जान गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब