लाइव न्यूज़ :

निकारागुआ ने अमेरिकी राज्यों का संगठन छोड़ने की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 20, 2021 13:38 IST

Open in App

मनागुआ, 20 नवंबर (एपी) निकारागुआ की सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अमेरिकी राज्यों के संगठन (ओएएस) से हट जाएगी। ओएएस एक क्षेत्रीय निकाय है जिसने राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा की सरकार पर इस महीने के चुनाव में धांधली और दमन का आरोप लगाया है।

निकारागुआ के विदेश मंत्री डेनिस मोनकाडा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने ओएएस महासचिव लुइस अल्माग्रो को निकारागुआ में निकाय के "बार-बार हस्तक्षेप के कृत्यों" का हवाला देते हुए एक "आधिकारिक पत्र" भेजा है।

ओर्टेगा को सात नवंबर के चुनावों में लगातार चौथी बार चुना गया, जिसकी व्यापक रूप से एक “तमाशा” के रूप में आलोचना की गई थी। ओर्टेगा को चुनौती देने वाले सात संभावित लोगों को चुनाव से पहले के महीनों में गिरफ्तार किया गया और जेल में डाल दिया गया।

ओएएस महासभा ने पिछले हफ्ते चुनावों की निंदा करते हुए कहा कि वे "स्वतंत्र, निष्पक्ष या पारदर्शी नहीं थे, और उनमें लोकतांत्रिक वैधता की कमी थी।"

ओएएस ने तुरंत पुष्टि नहीं की कि क्या अल्माग्रो को निकारागुआ का पत्र मिला या नहीं और उसने कोई टिप्पणी भी नहीं की। ओएएस के नियमों के अनुसार, निकारागुआ को निकाय छोड़ने में दो साल लगेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला