लाइव न्यूज़ :

निजता को लेकर विवाद पर मेगन मर्केल के खिलाफ समाचार पत्र प्रकाशक की अपील अदालत ने की खारिज

By भाषा | Updated: December 2, 2021 17:37 IST

Open in App

लंदन, दो दिसंबर (एपी) ब्रिटेन की एक अदालत ने एक समाचार पत्र प्रकाशक की वह अपील खारिज कर दी है, जिसमे इस न्यायिक व्यवस्था को बदलने का अनुरोध किया गया था कि ‘डचेज ऑफ ससेक्स’ द्वारा अपने पिता को लिखे एक पत्र के अंश को प्रकाशित कर उसने निजता का हनन किया है।

कोर्ट ऑफ अपील (अपीलीय अदालत) ने फरवरी में हाई कोर्ट का एक आदेश बृहस्पतिवार को बरकरार रखा, जिसमें कहा गया था कि प्रिंस हैरी से 2018 में विवाह करने के बाद मेगन द्वारा अपने पिता थॉमस मर्केल को लिखे गये पत्र का प्रकाशन हदों को पार करता है और इसलिए यह गैरकानूनी है।

‘मेल ऑन संडे’ और ‘मेलऑनलाइन’ वेबसाइट के प्रकाशक ने लंदन में कोर्ट ऑफ अपील में इस फैसले को चुनौती दी थी, जिसने पिछले महीने सुनवाई की।

एसोसिएटेड न्यूजपेपर्स ने मेगन के इस दावे पर सवाल उठाये थे कि उनका इरादा था कि यह पत्र उनके पिता के अलावा कोई अन्य नहीं देखे। प्रकाशक ने दावा किया था कि मेगन और उनके तत्कालीन संचार सचिव जैसन नॉफ के बीच पत्राचार से यह प्रदर्शित हुआ है कि उन्हें (मेगन को) संदेह है कि उनके पिता ने पत्र पत्रकारों को ली किया होगा और पत्र इस बात को ध्यान में रखते हुए लिखा होगा।

प्रकाशक ने यह भी दलील भी दी थी कि मेगन ने अपने और हैरी के बारे में एक पुसतक ‘फाइंडिंग फ्रीडम’ के लेखकों ओमीड स्कोबी और कैरोलीन डूरंड के द्वारा निजी सूचना सार्वजनिक की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला