लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में समाचार साझा करने पर प्रतिबंध जल्द हटा लिया जाएगा : फेसबुक

By भाषा | Updated: February 23, 2021 16:36 IST

Open in App

कैनबरा, 23 फरवरी (एपी) फेसबुक ने मंगलवार को कहा कि वह आस्ट्रेलिया में समाचारों को साझा करने पर लगाई गई अपनी पाबंदी हटा लेगा।

दरअसल, आस्ट्रेलिया के एक प्रस्तावित कानून पर सरकार और फेसबुक के बीच एक समझौता हो गया है। इस कानून के तहत फेसबुक पत्रकारिता के लिए भुगतान करेगा।

ऑस्ट्रेलिया के वित्त मंत्री जोश फ्राइडनबर्ग और फेसबुक ने इस बात की पुष्टि की है कि वे प्रस्तावित कानून में संशोधन पर सहमत हो गये हैं, जिसके तहत फेसबुक और गूगल अपने मंच पर पर दिखने वाली ऑस्ट्रेलियाई समाचार सामग्री के लिये भुगतान करेंगे।

फेसबुक के इस सहयोग को ऑस्ट्रेलिया में एक बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है, जिसके तहत दोनों कंपनियां अपने मंच पर साझा की जाने वाली खबरों के लिये भुगतान करेंगी।

आस्ट्रेलियाई संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स’ द्वारा बुधवार को एक मसौदा कानून पारित करने के बाद फेसबुक ने पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलियाइयों (फेसबुक यूजर) को उसके मंच पर खबर पढ़ने और साझा करने से रोक दिया था।

शुरुआत में फेसबुक न्यूज ने कम से कम अस्थायी तौर पर सरकारी महामारी, जन स्वास्थ्य और आपात सेवाओं तक पहुंच को बाधित किया, जिससे लोगों में काफी नाराजगी थी।

संसद के उच्च सदन सीनेट में मंगलवार को संशोधित विधेयक पर बहस होगी।

इसमें संशोधन के जिन बिंदुओं पर सहमति बनी है,उन्हें फ्राइडनबर्ग ने सरकार की मंशा का “स्पष्टीकरण” करार दिया।

उन्होंने कहा कि फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग के साथ समझौता करना “मुश्किल” था।

फ्राइडनबर्ग ने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं कि दुनिया के लिये ऑस्ट्रेलिया एक छद्म युद्ध लड़ रहा है।”

देश के ‘न्यू मीडिया बार्गेनिंग कोड’ कानून के संदर्भ में उन्होंने कहा, “फेसबुक और गूगल ने इस तथ्य को नहीं छुपाया कि वे जानते हैं कि दुनिया की निगाहें ऑस्ट्रेलिया पर हैं और इसलिये वे चाहते थे कि यहां ऐसा कोड (संहिता) हो, जो कारगर हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?