लाइव न्यूज़ :

हंबनटोटा बंदरगाह समझौते में पट्टा विस्तारित किये जाने संबंधी खबर तथ्यों के विपरीत: चीन

By भाषा | Updated: February 24, 2021 23:44 IST

Open in App

बीजिंग, 24 फरवरी चीन ने बुधवार को कहा कि श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुणवर्द्धना के हवाले से आयी यह खबर ‘‘तथ्यों के विपरीत’’ है कि हंबनटोटा बंदरगाह को 99 साल के पट्टे लेने संबंधी विवादास्पद समझौते में पट्टे की अवधि इतने और वर्ष विस्तारित किये जाने का प्रावधान है।

श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुणवर्द्धना ने खुलासा किया है कि मैत्रिपाला सिरिसेना के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार ने हंबनटोटा बंदरगाह को 99 साल के पट्टे पर चीन को दिया था और इसमें आगे भी 99 साल के लिए पट्टे को बढ़ाने का प्रावधान था।

श्रीलंका के अखबार ‘सीलोन टुडे’ ने 20 फरवरी को गुणवर्द्धना के हवाले से यह खबर दी थी।

इस बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि हंबनटोटा बंदरगाह एक महत्वपूर्ण परियोजना है जिसे चीन और श्रीलंका संयुक्त रूप से बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के तहत बना रहा है।

श्रीलंका सरकार द्वारा समझौते पर फिर से बातचीत करने का क्या चीन ने विरोध किया है इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘संबंधित खबर तथ्यों के विपरीत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला