लाइव न्यूज़ :

सावधान! बंदर देखते ही करें 570-524-2662 पर कॉल, 100 बंदरों वाले ट्रक से हादसे के बाद पुलिस ने जारी की गंभीर चेतावनी; पेटा बोली- हो सकते हैं वायरस से संक्रमण

By आजाद खान | Updated: January 22, 2022 15:03 IST

पेटा के मुताबिक, इन बंदरों के संपर्क में आने से लोग वायरस से संक्रमित भी हो सकते हैं। पुलिस बंदरों की तलाश में जुटी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के पेनसिल्वेनिया में एक दुर्घटना के बाद तीन बंदरों के फरार होने की खबर सामने आई है।ये बंदर एक प्रयोगशाला में जा रहे थे तभी यह घटना घटी है।अमेरिकी पुलिस के साथ पेटा ने भी चेतावनी जारी की है।

डेनविले: अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में 100 बंदरों को ले जा रहा एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद तीन बंदरों के लापता होने की बात सामने आई है। बता दें कि यह बंदर टेस्ट के लिए लैब जा रहे थे तभी यह घटना घटी है। पुलिस ने नागरिकों को सावधान रहने और कही भी बंदर दिखने पर तुरंत जानकारी देने को कहा है। पुलिस के मुताबिक, यह बंदर हादसे में घायल और डरे हुए है जिससे ये किसी पर भी हमला कर सकते हैं। इसके लिए पुलिस ने एक हेल्पलाइन भी जारी किया है जिससे लोग इन बंदरों की जानरकारी दे पाएंगे। हालांकि अधिकारियों द्वारा बंदरों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है।

दुर्घटना के बाद फरार हुए बंदर

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में एक दुर्घटना हुई थी। पेनसिल्वेनिया राज्य पुलिस ट्रूपर एंड्रिया पेलाचिक ने ‘डेली आइटम’ को बताया कि इस दुर्घटना में 100 बंदरों को ले जा रही एक ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गई थी। इसके बाद उसमें सवार कई बंदर घायल भी हो गए थे। इस बीच तीन बंदरों के घायल अवस्था में फरार होने की खबर सामने आई है। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हुआ है कि हादसे में कोई व्यक्ति या जानवर घायल हुआ है या नहीं। पुलिस ने घायल बंदरों की जानकारी मिलने के बाद इस नंबर 570-524-2662 पर संपर्क करने को कहा है। 

पेटा ने भी जारी की चेतावनी

पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने इस घटना के बाद लोगों को चेतावनी दी है। पेटा ने कहा कि ये बंदर प्रयोगशाला ले जाए जा रहे थे। संगठन ने इस बात पर भी जोर दिया कि वे इसके लिए बंदरों को पहले केज में बंद रखते हैं और फिर टेस्ट के लिए उन्हें तरह तरह के खतरों से गुजरना होता है। ऐसे में पहले वे खतरें में थे और अब उनके फरार होने से आम नागिरकों को उनके द्वारा हमला किए जाने का खतरा है। पेटा ने इन बंदरों से दूर रहने की सलाह दी है क्योंकि इससे आपको कई तरह की बीमारियां भी हो सकती है। संगठन ने कहा कि इनके संपर्क में आने से आप खतरनाक वायरस से भी संक्रमित हो सकते हैं। 

टॅग्स :USAसड़क दुर्घटनापेटाpeta
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल