लाइव न्यूज़ :

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सोमवार को सीनेट से इस्तीफा देंगी

By भाषा | Updated: January 17, 2021 20:16 IST

Open in App

विलमिंगटन (अमेरिका), 17 जनवरी (एपी) अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सोमवार को सीनेट से इस्तीफा देंगी। दो दिन बाद वह और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन शपथ ग्रहण करने वाले हैं।

कैलिफोर्निया डेमोक्रेट के उनके सहयोगियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गवर्नर गाविन न्यूसोम उनके निर्णय से अवगत हैं और हैरिस के कार्यकाल के अंतिम दो वर्षों के लिए डेमोक्रेट एलेक्स पाडिल्ला को उनकी जगह नियुक्त किया जाएगा।

पाडिल्ला कैलिफोर्निया से लैटिन मूल के पहले सीनेटर होंगे जहां करीब 40 फीसदी निवासी हिस्पैनिक हैं।

हैरिस सीनेट में विदाई भाषण नहीं देंगी। शपथग्रहण से पहले मंगलवार तक सीनेट की बैठक होने का कार्यक्रम नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा