लाइव न्यूज़ :

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सीनेट की सीट से इस्तीफा देंगी

By भाषा | Updated: January 18, 2021 10:52 IST

Open in App

विलमिंगटन (डेलावेयर, अमेरिका), 18 जनवरी (एपी) अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सोमवार को सीनेट की सीट से इस्तीफा देंगी। इसके दो दिन बाद ही देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और हैरिस अपने-अपने पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

कैलिफोर्निया से सांसद हैरिस के सहयोगियों ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि गवर्नर गेविन न्यूसम उनके फैसले से अवगत हैं। इसके साथ ही अब डेमोक्रेट नेता एलेक्स पैडिला सीनेट में हैरिस की जगह लेंगे। कैलिफोर्निया के सांसद के तौर पर हैरिस का दो साल का कार्यकाल शेष था। पैडिला इन दो साल तक यह कार्यभार संभालेंगे।

पैडिला कैलिफोर्निया के पहले लातिन अमेरिकी सीनेटर होंगे, जहां 40 प्रतिशत आबादी लातिन अमेरिकी है। न्यूसम ने दिसंबर में पैडिला को नामित करने की घोषणा की थी।

हैरिस सदन में विदाई भाषण नहीं देंगी क्योंकि सीनेट मंगलवार तक स्थगित रहेगी। कैपिटल बिल्डिंग (संसद भवन) में निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने दो सप्ताह पहले उस वक्त हिंसक प्रदर्शन किया था जब संसद में बाइडन की जीत की पुष्टि के लिए मतों की गणना हो रही थी।

हैरिस ने रविवार को प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह झकझोर देने वाला था। ’’

हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति होंगी। वह ऐसी पहली अश्वेत और दक्षिण एशियाई मूल की भी महिला होंगी जो उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना