लाइव न्यूज़ :

इजराइली संसद नेसेट में समारोह के साथ नवनिर्वाचित राष्ट्रपति हरजोग का शुरू होगा कार्यकाल

By भाषा | Updated: July 7, 2021 18:03 IST

Open in App

यरुशलम, सात जुलाई (एपी) इजराइली संसद ‘नेसेट’ में बुधवार को अयोजित समारोह के साथ ही नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इसाक हरजोग अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। हालांकि, यह पद रस्मी है जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को कायम करना और देश की राजनीति के नैतिक केंद्र की भूमिका निभाना है।

यरुशलम स्थित नेसेट में आयोजित शानदार समारोह में राष्ट्रपति के कार्यकाल की शुरुआत होती है। इस दौरान नए राष्ट्रपति के सम्मान में सैनिक विशेष वर्दी में होते हैं, लाल कालीन बिछाई जाती है और राष्ट्रपति पुलिस सुरक्षा में आते हैं और बाइबिल की शपथ लेने के बाद सेना के रब्बी (यहूदी धार्मिक नेता) धार्मिक पाठ करते हैं।

गौरतलब है कि हरजो प्रमुख यहूदी परिवार से आते हैं और रियूवेन रिवलिन के स्थान पर देश के 11वें राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करेंगे और उनका कार्यकाल सात साल होगा। उनके पिता चियाम हरजोग भी 1980 के दशक में इजराइल के राष्ट्रपति रह चुके हैं। उनके दादा यित्झक हालेवी हरजोग देश के पहले प्रधान रब्बी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल