लाइव न्यूज़ :

पैदा हुई बच्ची को रुलाने की कोशिश कि तो ऐसे घूरा कि डॉक्टर के छूट गए छक्के

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 24, 2020 07:56 IST

फोटोग्राफर ने जन्म के बाद बच्ची के हर लम्हे को कैमरे में कैद किया. उन्होंने बच्ची और उसके परिवार की तस्वीरों को फेसबुक पर भी शेयर किया.

Open in App
ठळक मुद्देनवजात बच्ची की ऐसे भाव भंगिमा वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जब डॉक्टर ने गर्भनाल को काटा तो वह रोने लगी.

एजेंसी जन्म के समय नवजात बच्चे का रोना चिकित्सा विज्ञान में अहम माना जाता है, इसलिए डॉक्टर भी इसको लेकर सतर्क रहते हैं. बताया जाता है कि जन्म के समय बच्चे के रोने से उसके शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन जाती है, जिससे उसके मस्तिष्क का विकास होता है. लेकिन ब्राजील के रियो डी जनेरियो के एक अस्पताल में जब डॉक्टर ने जन्म के बाद नवजात बच्ची को रुलाने की कोशिश की तो उसने गुस्से में आकर अपनी बड़ी-बड़ी आंखें दिखाई.

जिससे डॉक्टर अचंभित रह गए. इस नवजात बच्ची की ऐसे भाव भंगिमा वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रही है. दरअसल ब्राजील के रियो डी जनेरियो के एक अस्पताल में 13 फरवरी को एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया. लेकिन, जब डॉक्टरों ने गर्भनाल काटने से पहले बच्ची को रुलाने की कोशिश की तो उसने तेवर दिखाए कि डॉक्टर भी हैरान रह गए. इस लम्हे को कैमरे में कैद कर लिया गया, जिसके बाद से यह तस्वीर लोकप्रिय हो रही है और जिसे देखते हुए लोग बरबस ही हंस पड़ते हैं.

जन्म के बाद रोई नहीं भी बच्ची: बताया जाता है कि जन्म के बाद बच्ची रोई नहीं थी. ऐसे में डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर गर्भनाल काटने से पहले उसे रु लाने की कोशिश की ताकि वे सुनिश्चित कर सकें कि बच्ची स्वस्थ है और उसके फेफड़े ठीक से काम कर रहे हैं. लेकिन इस दौरान बच्ची की प्रतिक्रिया बड़ी ही गुस्सैल थी. पेशेवर फोटोग्राफर ने कैमरे में कैद की तस्वीरें इस बच्ची की मां ने एक स्थानीय पेशेवर फोटोग्राफर को हायर किया था, ताकि वह जन्म के समय की यादगार तस्वीरें कैमरे में कैद कर सकें.

फोटोग्राफर ने जन्म के बाद बच्ची के हर लम्हे को कैमरे में कैद किया. उन्होंने बच्ची और उसके परिवार की तस्वीरों को फेसबुक पर भी शेयर किया. फोटोग्राफर ने बताया कि जन्म के बाद वह रोई नहीं थी. ऐसे में डॉक्टर्स ने उसे रु लाने की कोशिश की तो उसने आंखें बड़ी कर लीं, पर रोई बिल्कुल नहीं. यहां तक कि डॉक्टरों ने इसके लिए कोशिश भी की. इस दौरान उसने अपना चेहरा बेहद गंभीर बना लिया. आखिर जब डॉक्टर ने गर्भनाल को काटा तो वह रोने लगी.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला