लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड के एक द्वीप में हुआ ज्वालामुखी विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत व कई लोग फंसे

By भाषा | Updated: December 9, 2019 12:58 IST

न्यूजीलैंड के पुलिस उपायुक्त जॉन टिम्स ने कहा, ‘‘मैं एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि कर सकता हूं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘अब भी और लोग द्वीप पर मौजूद हैं और अभी उनकी सटीक संख्या के बारे में पता नहीं चला है।’’ प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने पुष्टि की कि आपदा में फंसे कुछ लोग विदेशी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविस्फोट वाले स्थान पर कुछ क्षण पहले पर्यटकों को गुजरते हुए देखा गया था। पुलिस उपायुक्त जॉन टिम्स ने कहा, ‘‘मैं एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि कर सकता हूं।

न्यूजीलैंड के ज्वालामुखी के लिहाज से संवदेनशील द्वीप व्हाइट आइलैंड पर सोमवार को अचानक ज्वालामुखी फट गया जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा कई और लोगों के हताहत होने की आशंका है। घटना में कई लोग वहां फंस गए हैं। जिस स्थान पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ वहां पर कुछ क्षण पहले पर्यटकों को गुजरते हुए देखा गया था।

न्यूजीलैंड के पुलिस उपायुक्त जॉन टिम्स ने कहा, ‘‘मैं एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि कर सकता हूं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘अब भी और लोग द्वीप पर मौजूद हैं और अभी उनकी सटीक संख्या के बारे में पता नहीं चला है।’’ प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने पुष्टि की कि आपदा में फंसे कुछ लोग विदेशी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय पुलिस तथा बचाव सेवाओं के लिए द्वीप पर जाना बहुत खतरनाक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि घटना के समय न्यूजीलैंड और विदेशों के कई पर्यटक वहां तथा उसके आसपास मौजूद थे।’’ 

टॅग्स :न्यूज़ीलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

क्रिकेटIND vs NZ, 3rd ODI: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को टीम में शामिल किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला