लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंडः क्राइस्टचर्च की एक मस्जिद में भारी गोलीबारी, बाल-बाल बचे बांग्लादेशी क्रिकेटर्स

By भाषा | Updated: March 15, 2019 09:39 IST

न्यूजीलैंड की मस्जिद में गोली-बारी के बारे में बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है। इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर...

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश क्रिकेट टीम भी कल क्राइस्टचर्च में होने वाले टेस्ट मैच के लिए यहां है।पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘क्राइस्टचर्च में एक हमलावर सक्रिय है और यहां हालात गंभीर हैं।’’

क्राइस्टचर्च की एक मस्जिद में शुक्रवार को गोलीबारी की खबर मिलने के बाद न्यूजीलैंड की सशस्त्र पुलिस ने शहर की घेराबंदी कर दी। बांग्लादेश क्रिकेट टीम भी कल क्राइस्टचर्च में होने वाले टेस्ट मैच के लिए यहां है। टीम के सदस्य गोलीबारी से सुरक्षित बच गए। ईएसपीएन क्रिकइंफो के रिपोर्टर मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि टीम के सदस्य मस्जिद से बच निकले। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वे हेग्ले पार्क से ओवल की ओर भागे।’’ 

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘क्राइस्टचर्च में एक हमलावर सक्रिय है और यहां हालात गंभीर हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस हालात को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन जोखिम काफी अधिक है।’’ स्थानीय मीडिया ने बताया कि एक मस्जिद में कई लोगों की मौत हुई है और एक अन्य को खाली कराया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता जलाल यूनुस ने बताया कि पूरी टीम को बस में बिठाकर मस्जिद लाया गया था और जब गोलीबारी हुई, तब टीम मस्जिद में प्रवेश करने ही वाली थी । 

उन्होंने एएफपी से कहा, ‘‘वे सुरक्षित हैं, लेकिन वे सदमे में हैं। हमने टीम से होटल में रहने को कहा है।’’ खिलाड़ी तमीम इकबाल ने ट्वीट किया कि यह ‘‘डरावना अनुभव’’ था और हमलावर गोलीबारी कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘पूरी टीम गोलीबारी से बच गई। डराने वाला अनुभव था और कृपया हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।’’

इस बीच पुलिस आयुक्त माइक बुश ने कहा कि गोलीबारी के कारण शहर के सभी स्कूलों को लॉकडाउन कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस मध्य क्राइस्टचर्च में मौजूद लोगों से सड़कों से हटने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर उसकी सूचना देने की अपील करती है।’’ 

एक प्रत्यक्षदर्शी ने ‘रेडियो न्यूजीलैंड’ को बताया कि उसने गोलीबारी सुनी और चार लोग जमीन पर पड़े थे और ‘‘हर तरफ खून’’ था। मृतकों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है लेकिन ‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ ने बताया कि कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

टॅग्स :न्यूज़ीलैंडबांग्लादेशतमीम इकबाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल