लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड: हटाई गई ब्रिटिश अधिकारी हैमिल्टन की प्रतिमा, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: June 12, 2020 14:09 IST

Open in App
ठळक मुद्देमेयर पाउला साउथगेट ने कहा कि काफी संख्या में लोगों को लगता है कि यह प्रतिमा व्यक्तिगत और सांस्कृतिक रूप से आपत्तिजनक है। हैमिल्टन 1,60,000 की आबादी वाला न्यूजीलैंड का चौथा सबसे बड़ा शहर है। समुदाय के एक बुजुर्ग ने खुद इसे तोड़ने की धमकी दी थी। 

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के हैमिल्टन शहर में ब्रिटेन के उस नौसेना अधिकारी की कांसे की प्रतिमा शुक्रवार को हटा दी गई जिस पर 1860 के दशक में माओरी जनजाति के लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया जाता है। यह प्रतिमा तब हटाई गई है जब एक दिन पहले माओरी जनजाति ने इस प्रतिमा को हटाने की मांग की थी और समुदाय के एक बुजुर्ग ने खुद इसे तोड़ने की धमकी दी थी। 

दुनियाभर के अनेक शहरों में उन प्रतिमाओं को हटाने का सिलसिला चल पड़ा है जो सांस्कृतिक या नस्लीय दमन की याद दिलाती हैं। अमेरिका में काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद इसने एक अभियान का रूप ले लिया है। मेयर पाउला साउथगेट ने कहा कि काफी संख्या में लोगों को लगता है कि यह प्रतिमा व्यक्तिगत और सांस्कृतिक रूप से आपत्तिजनक है। 

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘दुनियाभर में जो भी हो रहा है हम उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते और न ही हमें करना चाहिए। ऐसे वक्त में जब हम संस्कृतियों और समुदायों के बीच सहिष्णुता तथा समझ पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं तो मुझे नहीं लगता कि यह प्रतिमा उन खाइयों को भरने में हमारी मदद करती हैं।’’ 

इस शहर को माओरी लोग किरीकिरीरोआ नाम से बुलाते थे। 1860 के दशक में ब्रिटिश अधिकारी कैप्टन जॉन हैमिल्टन के नाम पर इस शहर का नाम रखा गया जो ताउरंगा शहर में गेट पा युद्ध में मारा गया था। शहर को 2013 में यह प्रतिमा भेंट की गई। वाइकातो-तैनुई जनजाति या ईवी ने बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से इसे हटाने का अनुरोध किया था। शहर के अधिकारियों ने कहा कि उनकी अभी इस शहर का नाम बदलने की कोई योजना नहीं है। हैमिल्टन 1,60,000 की आबादी वाला न्यूजीलैंड का चौथा सबसे बड़ा शहर है। शहर की कुल आबादी में एक चौथाई लोग माओरी जनजाति के हैं।

टॅग्स :न्यूज़ीलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

क्रिकेटIND vs NZ, 3rd ODI: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को टीम में शामिल किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा