लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड की PM अर्डर्न ने महिला स्टाफ मेंबर से प्रेम संबंध रखने पर इमीग्रेशन मंत्री को किया बर्खास्त, जानें क्या है पूरा विवाद

By भाषा | Updated: July 22, 2020 12:53 IST

बर्खास्त इमीग्रेशन मंत्री ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न के आदेश को मान लिया है। 41 वर्षीय लीस-गैलोवे ने कहा है कि उन्हें पीएम अर्डर्न का फैसला स्वीकार है।

Open in App
ठळक मुद्देबर्खास्त इमीग्रेशन मंत्री ने अपने किए की माफी मांगते हुए कहा- वह सितंबर में होने वाले आम चुनाव में भी खड़े नहीं होंगे।इस घटना के एक दिन पहले विपक्ष के सांसद एंड्रयू फैलोन ने कई महिलाओं को अश्लील तस्वीरें कथित रूप से भेजने के बाद अचानक इस्तीफा दे दिया था।

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern)  ने बुधवार(22 जुलाई)  को कहा कि उन्होंने आव्रजन मंत्री को एक अधीनस्थ कर्मी के साथ अनैतिक संबंध रखने के कारण पद से हटा दिया है। अर्डर्न ने कहा कि आव्रजन मंत्री इयान लीस-गैलोवे (Lees-Galloway) का एक महिला के साथ लगभग एक साल तक प्रेम संबंध रहा। यह महिला उनके अधीन एजेंसियों में से एक में काम करती थी। बाद में इस महिला को मंत्री लीस-गैलोवे के कार्यालय में नियुक्त किया गया।

लीस-गैलोवे (41) ने कहा कि उन्हें अर्डर्न का फैसला स्वीकार है और उन्होंने अपने किए के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वह सितंबर में होने वाले आम चुनाव में भी खड़े नहीं होंगे। लीस-गैलोवे ने बयान में कहा, ‘‘मैंने अपने पद पर रहते हुए पूरी तरह अनुचित तरीके से काम किया और मैं मंत्रिपद पर नहीं रह सकता।’’

मात्र एक ही दिन पहले विपक्ष के सांसद एंड्रयू फैलोन ने कई महिलाओं को अश्लील तस्वीरें कथित रूप से भेजने के बाद अचानक इस्तीफा दे दिया था। फैलोन ने हालांकि आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उन्होंने कहा था कि वह अपनी अनिर्दिष्ट गलती के लिए माफी मांगते हैं। अर्डर्न ने कहा कि उन्हें मंगलवार दोपहर को इन आरोपों की जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने शाम को लीस-गैलोव से सवाल किए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों ने अंततः मुझे उन्हें मंत्री पद से हटाने को बाध्य किया। 

टॅग्स :न्यूज़ीलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

क्रिकेटIND vs NZ, 3rd ODI: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को टीम में शामिल किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला