लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में कोरोना संक्रमित सभी मरीज हुए ठीक, तो खुशी से डांस करने लगीं प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न

By सुमित राय | Updated: June 8, 2020 20:02 IST

न्यूजीलैंड में कोरोना पीड़ित आखिरी मरीज के ठीक होने के बाद प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न खुशी से डांस करने लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूजीलैंड ने सोमवार को कोरोना वायरस के कारण लगाए गए सभी घरेलू प्रतिबंधों को हटा दिए।न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के सभी मरीजों के ठीक होने के बाद लॉकडाउन पूरी तरह से हटाया गया।पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने बताया कि आखिरी मरीज के ठीक होने के बाद वह खुशी से डांस करने लगी थी।

न्यूजीलैंड ने सोमवार को कोरोना वायरस के कारण लगाए गए सभी घरेलू प्रतिबंधों को हटा दिए। यह कदम उसके अंतिम कोविड-19 रोगी के ठीक होने के बाद उठाया गया। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने सोमवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि अंतिम मरीज के भी कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद देश ने संक्रमण के प्रसार को रोक लिया है।

इस दौरान जेसिंडा अर्डन ने खुलासा किया कि जब उनको आखिरी मरीज के ठीक होने की जानकारी मिली तो वह डांस करने लगी थीं। दरअसल, जब उनसे न्यूजीलैंड के कोरोना फ्री होने की खबर सुनकर पहली प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "मैंने अपनी बेटी नीव के साथ थोड़ा डांस किया।"

बता दें कि न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला फरवरी के अंतिम सप्ताह में आया था, लेकिन पिछले 17 दिनों में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया था। अब देश में किसी भी संक्रमित व्यक्ति का उपचार नहीं चल रहा है। जेसिंडा अर्डर्न ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि न्यूजीलैंड ने पिछले 17 दिनों में 40,000 लोगों की जांच की है और पिछले 12 दिन से कोई अस्पताल में भी नहीं है।

देश को पूरी तरह से खोलने की सहमति

जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि मंत्रिमंडल ने मध्यरात्रि से देश को खोलने के दूसरे चरण को लेकर सहमति दे दी है। उन्होंने कहा, "हमें विश्वास है कि फिलहाल के लिए हमने न्यूजीलैंड में वायरस के संचरण का उन्मूलन कर दिया है और यह उन्मूलन कोई एक बिंदु नहीं है बल्कि सतत प्रयास है।"

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से दोबारा मामले सामने आएंगे लेकिन यह विफलता की निशानी नहीं होगी, यह इस वायरस की वास्तविकता है । लेकिन हमें पूरी तैयारी रखनी है। विशेषज्ञों का कहना है कि 50 लाख की आबादी वाले इस देश से संक्रमण खत्म होने के पीछे कई वजहे हैं।

जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि मंत्रिमंडल ने लॉकडाउन हटाने सहमति दे दी है। (फोटो सोर्स- एएफपीः

बंद के कड़े नियम किए थे लागू

दक्षिण प्रशांत में स्थित होने की वजह से इस देश को यह देखने का मौका मिला कि दूसरे देशों में यह संक्रमण कैसे फैला और अर्डर्न ने तेजी से कदम उठाते हुए देश में संक्रमण की शुरुआत में ही बंद के कड़े नियम लागू किए और देश की सीमाओं को भी बंद कर दिया। न्यूजीलैंड में सिर्फ 1,500 लोग संक्रमित हुए जिनमें से 22 लोगों की मौत हो गई।(भाषा से इनपुट)

टॅग्स :न्यूज़ीलैंडकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

क्रिकेटIND vs NZ, 3rd ODI: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को टीम में शामिल किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला