लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन स्वरूप से बचाव के लिए न्यूजीलैंड ने कई कदमों की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 21, 2021 13:18 IST

Open in App

वेलिंगटन, 21 दिसंबर (एपी) न्यूजीलैंड ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को दूर रखने के लिए मंगलवार को घोषित उपायों में कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक और अतिरिक्त खुराक के बीच के अंतर को कम करने और अपनी सीमाओं को चरणबद्ध रूप से पुन: खोलने के समय को बढ़ाने की जानकारी दी।

कोविड-19 प्रतिक्रिया मंत्री क्रिस हिपकिन्स ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से उत्पन्न खतरे के मद्देनजर "कई एहतियाती उपायों" के लिए सहमत हो गई है।

उन्होंने कहा कि टीके की दूसरी खुराक और अतिरिक्त खुराक के बीच का अंतर छह से चार महीने तक कम कर दिया जाएगा, जिसका अर्थ है कि टीकाकरण पूरा करा चुके न्यूजीलैंड के 82 प्रतिशत लोग फरवरी तक बूस्टर खुराक लेने के पात्र हो जाएंगे।

न्यूजीलैंड के सख्त सीमा नियम अब तक ओमीक्रोन को समुदाय में फैलने से रोकने में सफल रहे हैं। अब तक सामने आए मामले केवल उन यात्रियों के हैं जो प्रबंधित एकांतवास और पृथक-वास में हैं।

हिपकिन्स ने कहा, “सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाह से पता चलता है कि जल्द ही हमारी सीमा में आने वाला हर मामला, हमारी प्रबंधित एकांतवास सुविधाओं में, ओमीक्रोन स्वरूप का मामला होगा। हम पहले से ही जानते हैं कि अतिरिक्त टीकाकरण किसी व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाता है, जिससे कोविड-19 के प्रसार और गंभीरता को कम किया जा सकता है।”

ऑस्ट्रेलिया से आने वाले यात्रियों को 17 जनवरी से प्रबंधित एकांतवास की बजाय खुद को पृथकवास में रखने की अनुमति देने की योजना अब फरवरी के अंत तक के लिए टाल दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो