लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड ने भी किए नासा के साथ अंतरिक्ष समझौते पर हस्ताक्षर

By भाषा | Updated: June 1, 2021 16:46 IST

Open in App

वेलिंग्टन, एक जून (एपी) न्यूजीलैंड ने मंगलवार को घोषणा की कि वह अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 11वां देश बन गया है।

यह समझौता अंतरिक्ष में सहयोग संबंधी एक खाका है और 2024 तक मनुष्यों को चंद्रमा पर भेजने की नासा की योजना और मंगल में मनुष्य को भेजने के ऐतिहासिक मिशन को शुरू करने का समर्थन करता है।

न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री नानाइया महुता ने कहा कि न्यूजीलैंड अंतरिक्ष में रॉकेट प्रक्षेपित करने वाले कुछ देशों में शामिल है।

माहुता ने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि अंतरिक्ष अन्वेषण का अगला चरण सुरक्षित, स्थायी और पारदर्शी हो तथा इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कानून का पूर्ण अनुपालन हो।’’

न्यूजीलैंड ने कहा कि उसकी रुचि विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने में है कि चंद्रमा या अंतरिक्ष में अन्य किसी भी स्थान के खनिजों का उचित तरीके से उपयोग किया जाए।

कैलिफोर्निया स्थित कंपनी रॉकेट लैब ने चार साल पहले न्यूजीलैंड में इतिहास रचा था, जब उसने दूरस्थ माहिया प्रायद्वीप से अंतरिक्ष में एक परीक्षण रॉकेट प्रक्षेपित किया था। इसने 2018 में वाणिज्यिक प्रक्षेपण शुरू किया। रॉकेट लैब छोटे उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने में माहिर है।

रॉकेट लैब के संस्थापक एवं न्यूजीलैंड के नागरिक पीटर बेक ने कहा कि इस समझौते पर हस्ताक्षर करना इस बात का प्रमाण है कि अंतरिक्ष उद्योग में देश की भूमिका बढ़ रही है और इसने नासा के साथ गठजोड़ और मिशन संबंधी संभावनाओं के दरवाजे खोल दिए है।

नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने एक बयान में कहा कि न्यूजीलैंड उन सात देशों में शामिल था, जिन्होंने समझौते के सिद्धांत बनाने में मदद की और वह उसके इस पर हस्ताक्षर करने से खुश हैं।

न्यूजीलैंड के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा, इटली, जापान, लक्जमबर्ग, दक्षिण कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात और यूक्रेन इस पर हस्ताक्षर कर चुके है। ब्राजील ने भी कहा है कि वह हस्ताक्षर करने की योजना बना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला