लाइव न्यूज़ :

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ को मिला पुलित्जर पुरस्कार, डोनाल्ड ट्रम्प पर किया था खुलासा

By भाषा | Updated: April 16, 2019 10:50 IST

Open in App
ठळक मुद्दे‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को ट्रम्प परिवार के वित्त संबंधी मामलों में खुलासे के लिए पुरस्कार मिला है।‘पुलित्जर पुरस्कार बोर्ड’ ने न्यूयॉर्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय में आयोजित एक समारोह में यह जानकारी दी।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके परिवार से जुड़ी जानकारियों को खोज परक के बाद सामने लाने के लिए ‘पुलित्जर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को ट्रम्प परिवार के वित्त संबंधी मामलों में खुलासे के लिए पुरस्कार मिला है, जिसमें उसने ट्रम्प परिवार के खुद के साम्राज्य खड़ा करने के दावों को खारिज किया था और एक ऐसे व्यापार साम्राज्य का खुलासा किया जो कर संबंधी गड़बड़ी कर रहा है।

‘पुलित्जर पुरस्कार बोर्ड’ ने न्यूयॉर्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय में आयोजित एक समारोह में यह जानकारी दी। वहीं ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ को ट्रम्प के 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान दो महिलाओं को गुप्त रूप से पैसे का भुगतान करने के मामले का खुलासा करने के लिए पुरस्कार मिला है।

इनके अलावा ‘साउथ फ्लोरिडा सन-सेंटिनल’, ‘पिट्सबर्ग पोस्ट-गजट’, ‘एसोसिएटेड प्रेस’, ‘रॉयटर्स’ को भी अलग-अलग खबरों के लिए पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ‘पुलित्जर पुरस्कार’ अमेरिका का एक प्रमुख पुरस्कार है जो समाचार पत्रों, पत्रकारिता, साहित्य आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जाता है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकापत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल