लाइव न्यूज़ :

न्यूयार्क पुलिस ने दो मृत जुड़वां शिशुओं को दफनाया, घटना के सालभर बाद भी हत्यारे की खोज जारी

By भाषा | Updated: September 26, 2021 11:51 IST

Open in App

न्यूयार्क, 26 सितंबर (एपी) दो नवजात जुड़वां बच्चों के हत्यारे को ढूंढने में जुटी न्यूयार्क सिटी पुलिस ने शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों बच्चों की करीब एक साल पहले हत्या कर दी गई थी।

ब्रांक्स अंत्येष्टि स्थल पर इन अज्ञात जुड़वां भाइयों के अंतिम संस्कार में न्यूयार्क पुलिस विभाग के 20 अधिकारी शामिल हुए। पुलिस ने बच्चों का नाम जेके और जेन रखा था।

दोनों बच्चों के शवों को एक सफेद ताबूत में रखा गया था और उसपर सफेद फूल रखे गये थे। चार अधिकारियों ने ताबूत को कंधा दिया। दफनाने से पहले उन्हें सलामी दी गयी।

हत्या के मामलों की जांच करने वाली ब्रांक्स की इकाई के कमांडिंग अधिकारी विलियम ओ टूले ने न्यूयार्क पोस्ट से कहा, ‘‘मैंने ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा। ये दोनों नवजात शिशु थे, जो पूर्ण विकसित थे। उन्हें कूड़े के बैग में रखकर मकान के पीछे चूहों से प्रभावित क्षेत्र में फेंक गया था। इन छोटे शिशुओं को कई फ्रैक्चर थे। यह देख मामले के हर जांच कर्मी को बहुत पीड़ा हुई।’’

ब्रांक्स की एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के अधीक्षक को इस भवन के पिछले हिस्से में नौ नवंबर 2020 को ये दोनों मृत शिशु मिले थे। मेडिकल परीक्षण में सामने आया कि उनपर जबर्दस्त प्रहार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल