लाइव न्यूज़ :

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्रयू क्यूमो ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: August 11, 2021 00:33 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 10 अगस्त न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्रयू क्यूमो ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले सप्ताह स्वतंत्र जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि उन्होंने राज्य की पूर्व एवं मौजूदा कर्मचारियों समेत कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया था।

डेमोक्रेट नेता क्यूमो (63) ने एक टीवी संदेश में कहा कि 14 दिन में उनका इस्तीफा प्रभावी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट गवर्नर कैथी होशुल को प्रभार सौंपे जाने की प्रक्रिया सुगम होगी।

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स द्वारा नियुक्त स्वतंत्र जांचकर्ताओं ने क्यूमो पर लगे यौन उत्पीड़न के विभिन्न आरोपों के बारे में पिछले सप्ताह अपनी रिपोर्ट जारी की थी और लगभग पांच महीने की जांच के बाद जांचकर्ताओं ने कहा था कि क्यूमो ने राज्य की पूर्व एवं मौजूदा कर्मचारियों समेत कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया था, जिसमें अनुचित तरीके से छूना, चूमना, गले मिलना और टिप्पणियां करना शामिल है।

न्यूयॉर्क की लेफ्टिनेंट गवर्नर कैथी होशुल 14 दिनों बाद गर्वनर का कार्यभार संभालेंगी। होशुल (62) न्यूयॉर्क की पहली महिला गवर्नर होंगी।

व्हाइट हाउस ने क्यूमो के इस्तीफे पर कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन पहले ही इसके लिए बोल चुके थे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने पिछले सप्ताह ही अपना दृष्टिकोण और रुख जाहिर कर दिया था। हमारा मानना है कि यह कहानी उन साहसी महिलाओं की है जिन्होंने आगे आकर अपने अनुभवों को बयां किया। आज जांच का जो निष्कर्ष आया है, राष्ट्रपति ने पिछले सप्ताह ही उसके लिए अपना रुख स्पष्ट कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी