लाइव न्यूज़ :

New York: 22 दिनों की अवैध हड़ताल के बाद सुलह?, काम पर वापस नहीं लौटने पर 2000 से अधिक जेल प्रहरियों को नौकरी से निकाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2025 14:45 IST

New York: नया समझौता किया, लेकिन यह सोमवार की सुबह तक कम से कम 85 फीसदी कर्मचारियों के काम पर लौटने पर निर्भर था।

Open in App
ठळक मुद्देसंख्या समझौते को गति देने के लिए आवश्यक 85 फीसदी के लक्ष्य से कम थी।मार्टुसेलो ने कहा कि राज्य समझौते के ओवरटाइम और कुछ अन्य प्रावधानों का सम्मान करेगा। 10,000 सुरक्षा कर्मचारी उपलब्ध हैं, जबकि हड़ताल से पहले यह संख्या लगभग 13,500 थी।

New York: न्यूयॉर्क में सप्ताह भर चली हड़ताल के बाद काम पर वापस नहीं लौटने पर प्रशासन ने सोमवार को 2,000 से अधिक जेल प्रहरियों को नौकरी से निकाल दिया। प्रशासन ने कहा कि हड़ताल को समाप्त घोषित करने के लिए पर्याप्त अधिकारी काम पर वापस आ गए हैं। कमिश्नर डैनियल मार्टुसेलो ने एक ‘वर्चुअल’ संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘22 दिनों की अवैध हड़ताल के बाद, गवर्नर और मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब हड़ताल समाप्त हो गई है।’’ राज्य और जेल के प्रहरियों की यूनियन ने इस सप्ताहांत हड़ताल समाप्त करने के लिए एक नया समझौता किया, लेकिन यह सोमवार की सुबह तक कम से कम 85 फीसदी कर्मचारियों के काम पर लौटने पर निर्भर था। यह संख्या समझौते को गति देने के लिए आवश्यक 85 फीसदी के लक्ष्य से कम थी।

मार्टुसेलो ने कहा कि राज्य समझौते के ओवरटाइम और कुछ अन्य प्रावधानों का सम्मान करेगा। उन्होंने कहा कि नेशनल गार्ड जेलों में सहायक पद पर रहेंगे, जबकि विभाग अतिरिक्त कर्मचारियों के लिए तेजी से भर्ती अभियान चलाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य भर की जेलों में काम करने के लिए लगभग 10,000 सुरक्षा कर्मचारी उपलब्ध हैं, जबकि हड़ताल से पहले यह संख्या लगभग 13,500 थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हड़ताल कर रहे 2,000 से ज़्यादा अधिकारियों को बर्खास्तगी पत्र भेजे गए हैं। जिन अधिकारियों और सार्जेंटों के पास पहले से स्वीकृत चिकित्सा अवकाश नहीं था और जो आज सुबह 6:45 बजे तक वापस नहीं आए, उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।’’

प्रहरियों की यूनियन ‘‘न्यूयॉर्क स्टेट करेक्शनल ऑफिसर्स एंड पुलिस बेनेवोलेंट एसोसिएशन’’ को प्रतिक्रिया के लिए एक ईमेल भेजा गया था। काम करने की स्थितियों पर असंतोष जताते हुए कई जेल प्रहरियों ने 17 फरवरी को हड़ताल शुरू कर दी, जिससे गवर्नर कैथी होचुल को संचालन बनाए रखने के लिए नेशनल गार्ड सैनिकों को भेजना पड़ा।

टॅग्स :New York Cityनौकरीjobs
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट