लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से तबाह न्यूयॉर्क में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को हर रात किया जाएगा संक्रमण मुक्त

By भाषा | Updated: May 1, 2020 15:59 IST

कोरोना वायरस महामारी की सबसे ज्यादा अमेरिका प्रभावित हुआ है. यहां करीब 11 लाख कोविड-19 के केस सामने आए हैं और 63 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं.

Open in App
ठळक मुद्देन्यूयॉर्क के गर्वनर ने कहा है कि सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को हर 24 घंटे में संक्रमण मुक्त किया जाएगान्यूयॉर्क में संक्रमण के नए मामले और मौतों की दर धीमी हुई है, यहां 23 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके है

घातक कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के तहत अभूतपूर्व कदम उठाते हुए न्यूयॉर्क शहर ने सार्वजनिक परिवहन को रोजाना संक्रमण मुक्त करने की तैयारी की है। 24 घंटे सेवा देने वाली अमेरिकी की इस सबसे विशाल परिवहन प्रणाली को रोजाना देर रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए बंद करके संक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

इसके तहत भूमिगत यातायात मार्ग के साथ ही यात्री ट्रेनों और बसों को भी संक्रमण मुक्त किया जाएगा। अमेरिका में न्यूयॉर्क कोरोना वायरस का केंद्र साबित हुआ है। इस राज्य में संक्रमण के 300,000 से अधिक मामले हैं जबकि 23,600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, धीरे-धीरे अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है।

न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने गुरुवार को अपनी दैनिक प्रेसवार्ता में कहा, '' महानगर परिवहन प्राधिकरण (एमटीए) एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य करने जा रहा है। इसके लिए एमटीए, राज्य, शहर और सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। आपको स्टेशन बंद करने पड़ेंगे, आपको सुनिश्चित करना होगा कि लोग अंदर ना जाएं, इसके बाद आपको इस पर काम करना होगा कि किस तरह सभी ट्रेनों और स्टेशनों को साफ किया जाए।''

क्यूमो और मेयर बिल डे ब्लासियो ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के मद्देनजर एमटीए रोजाना उत्तरी मेट्रो और लांग आइलैंड रेलरोड समेत न्यूयॉर्क शहर की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को संक्रमण मुक्त करेगा। उन्होंने कहा कि बेहद व्यस्त रहने वाली यहां की परिवहन प्रणाली में पहले ही 92 फीसदी की कमी देखी जा रही है। क्यूमो ने कहा कि देर रात एक बजे से सुबह पांच बजे के बीच भीड़ बेहद कम रहती है, ऐसे में संक्रमण मुक्त करने के लिए यह सबसे बेहतर समय अवधि रहेगी। उन्होंने कहा कि पूरी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को हर 24 घंटे में संक्रमण मुक्त किया जाएगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल