लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क सिटी के महापौर बिल डे ब्लासियो ने दी जानकारी, कहा- जून तक बंद होगा शहर

By भाषा | Updated: May 13, 2020 17:34 IST

न्यूयॉर्क सिटी के महापौर बिल डे ब्लासियो ने जानकारी दी कि अमेरिका में कोविड-19 महामारी के केंद्र न्यूयॉर्क सिटी को जून तक बंद रखा जाएगा, जबकि न्यूयॉर्क प्रांत के तीन अन्य क्षेत्रों को 15 मई को फिर से खोलने की तैयारी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहापौर ब्लासियो ने सोमवार को अपनी नियमित प्रेस वार्ता में कहा, “दोबारा खोलने की बात करें तो स्पष्ट रूप से अभी हम इसके लिये तैयार नहीं हैं।कुछ कम जोखिम वाले कारोबार और मनोरंजक गतिविधियों को 15 मई से फिर से खोले जाने की इजाजत होंगी।

न्यूयॉर्क: अमेरिका में कोविड-19 महामारी के केंद्र न्यूयॉर्क सिटी को जून तक बंद रखा जाएगा, जबकि न्यूयॉर्क प्रांत के तीन अन्य क्षेत्रों को 15 मई को फिर से खोलने की तैयारी है। न्यूयॉर्क सिटी के महापौर बिल डे ब्लासियो ने यह जानकारी दी। न्यूयॉर्क में रोजाना अस्पताल में भर्ती होने वालों, आईसीयू में रखे जाने वालों और मरने वालों की संख्या में गिरावट हो रही है लेकिन महापौर ने कहा कि अधिकारी शहर को फिर से खोलने पर विचार करें उससे पहले ऐसी प्रगति जारी रहनी चाहिए। 

महापौर ब्लासियो ने सोमवार को अपनी नियमित प्रेस वार्ता में कहा, “दोबारा खोलने की बात करें तो स्पष्ट रूप से अभी हम इसके लिये तैयार नहीं हैं। इसलिये मेरा मानना है कि यह कहना ठीक होगा कि जून में हम संभवत: कुछ वास्तविक बदलाव कर पाएंगे वो भी तब अगर हम अपनी प्रगति जारी रख पाएं।” उन्होंने कहा कि मई के अंत या जून की शुरुआत में हम “अंतर को पाटने में सक्षम हो सकेंगे।” इस बीच गवर्नर एड्र्यू कुओमो ने घोषणा की कि तीन क्षेत्र- फिंगर लेक्स, सदर्न टीयर और मोहाक वैली रीजन्स- उन सात पैमानों को पूरा करते हैं जो राज्य की क्षेत्रीय चरणबद्ध छूट के पहले चरण को पूरा करते हैं। 

न्यूयॉर्क प्रांत का बंदी का मौजूदा आदेश 15 मई को खत्म हो रहा है। कुओमो ने कहा कि अगर यही रुख बरकरार रहातो 15 मई से इन तीन क्षेत्रों में पहले चरण के लिये कारोबारों को खोला जा सकता है, जिनमें निर्माण, उत्पादन, थोक आपूर्ति श्रृंखला, खुदरा करोबार और कृषि, वनिकी तथ्या मछली मारने की इजाजत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ कंट्री और सेंट्रल न्यूयॉर्क क्षेत्र अभी सात में से छह पैमानों को पूरा करते हैं और वे इस हफ्ते के अंत तक तैयार हो सकते हैं। 

कुछ कम जोखिम वाले कारोबार और मनोरंजक गतिविधियों को 15 मई से फिर से खोले जाने की इजाजत होंगी। कुओमो ने अपनी दैनिक प्रेसवार्ता में कहा, “हम वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं—हमनें उसके चढ़ाव को समतल करने के लिये राज्य के तौर पर एक साथ मिलकर काम किया और यह अंतत: उस बिंदु तक पहुंच गया है जहां से उसने सफर शुरू किया था, इसलिये अब हम चीजों को फिर से खोल सकते हैं।” 

गवर्नर ने कहा कि हर क्षेत्र में नियंत्रण कक्ष होंगे जहां क्षेत्र के शीर्ष सरकारी अधिकारी, शिक्षाविद् और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पेशेवर हर क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखेंगे और पैमानों व दिशानिर्देशों के आधार पर कारोबारों व अन्य सुविधाओं को खोलने की गति का निर्धारण किया जाएगा। न्यूयॉर्क प्रांत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 3,37,055 मामले हैं जबकि 26 हजार लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। अकेले न्यूयॉर्क सिटी में 1,83,662 मामले सामने आए जबकि 14,928 लोगों की यहां जान जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक