लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ने भारत के लिए कोविड रोधी सहायता भेजने की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 15, 2021 16:41 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 15 मई न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डे ब्लासियो ने कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत को जांच किट, वेंटिलेटर, पल्स ऑक्सीमीटर और अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता भेजने की घोषणा की है।

ब्लासियो ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क शहर की आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि ठीक एक साल पहले न्यूयॉर्क सिटी वैश्विक महामारी का केंद्र था।

उन्होंने कहा, ‘‘अब संकट की इस घड़ी में भारत को मदद भेजने की हमारी बारी है। यह स्पष्ट संदेश देने के लिए हम भारत को महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण भेज रहे हैं कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में कोई भी अकेला नहीं है। साथ मिलकर, हम जिंदगियां बचा सकते हैं और महामारी को शिकस्त दे सकते हैं।’’

मेयर के सलाहकार कपिल लोंगानी ने कहा, ‘‘गर्वित भारतीय प्रवासी होने के नाते, जिसकी पारिवारिक पीढ़ियां अब भी भारत में रह रही हैं, भारत में कोविड-19 की स्थिति को देखकर मेरा हृदय रो उठता है। भारत को जीवनरक्षक संसाधन भेजने के निर्णय के लिए मैं मेयर का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला