लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस का कहर, 10800 मौतें, कोविड-19 केसों की संख्या 2 लाख पार

By भाषा | Updated: April 15, 2020 09:39 IST

अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या मंगलवार को 25,000 के पार चली गई। देश में एक दिन में 2,129 लोगों की मौत हुई, जो एक दिन में मृतकों की सर्वाधिक संख्या है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में इस बीमारी का केंद्र बने न्यूयॉर्क में अभी तक 2,03,020 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है अमेरिका के सभी 50 राज्यों में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आपातकाल लागू है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मंगलवार को कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 10,000 के पार चली गई है। अधिकारियों ने तकरीबन उन 4000 लोगों के मारे जाने का अनुमान जताया है जो जांच में कभी संक्रमित नहीं पाए गए लेकिन उनकी कोविड-19 से मौत की आशंका है। शहर के स्वास्थ्य विभाग ने एलान किया कि 3,778 लोगों की इस बीमारी से मौत होने की आशंका है।

नए आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिका में कोरोना वायरस के केंद्र बने इस शहर में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 10,834 पर पहुंच गई है। शहर के स्वास्थ्य आयुक्त ओक्सीरिस बारबोट ने कहा, ‘‘ये आंकड़े विषाणु के हमारे शहर पर पड़े असर को दिखाता है और साथ ही ये इस महामारी के स्तर का पता लगाने में हमारी मदद करेंगे और हमारे फैसलों के लिए हमारा मार्गदर्शन करेंगे।’’

विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार, जिन लोगों के मारे जाने का अनुमान जताया गया है, वे ऐसे लोग हैं जो कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित नहीं पाए गए थे लेकिन उनके मौत के प्रमाणपत्र में मौत की वजह कोविड-19 या उसके जैसी कोई बीमारी बताई गई है। अमेरिका में तेजी से फैल रहे इस संक्रामक रोग का सबसे अधिक दंश न्यूयॉर्क शहर ने झेला है जहां पूरे देशभर में मारे गए लोगों की लगभग आधी संख्या है।

पिछले सप्ताह मेयर बिल डी ब्लासियो ने बताया था कि घरों में मारे गए कई लोगों को कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों के तौर पर नहीं गिना गया जबकि उनकी मौत का कारण यह बीमारी रही होगी। नर्सिंग होम्स तथा अन्य देखभाल केंद्रों में भी और मौतें होने की आशंका है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा