लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने ईराक पर की एक और एयर स्ट्राइक, हशद कमांडर के काफिले पर निशाना, 6 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2020 08:24 IST

अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईराक पर एयर स्ट्राइक किया है। इसमें हशद कमांडर को निशाना बनाया गया है। ईराक टीवी के मुताबिक इस हवाई हमले में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Open in App

अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईराक पर एयर स्ट्राइक किया है। इसमें हशद कमांडर को निशाना बनाया गया है। ईराक टीवी के मुताबिक इस हवाई हमले में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। इससे पहले अमेरिका ने शुक्रवार को बगदाद पर एयर स्ट्राइक किया था और ईरान के कुद्स कमाडंर कासिम सुलेमान को मार दिया था। ताजा अमेरिकी एयर स्‍ट्राइक में मारे गए लोग ईरान समर्थक मिलिशिया हशद अल-शाबी के बताए जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर ने इराकी रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिका ने इस बार उत्‍तर बगदाद में इराकी मिलिशिया के काफ‍िले को निशाना बनाया। मिलिशिया के तीन में से दो वाहन हवाई हमले की जद में आ गए जिनमें सवार छह लोगों की मौत हो गई।

इससे पहले अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश से ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के शक्तिशाली कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी को अमेरिकी हवाई हमले में मार दिया गया है। अमेरिका के इस कदम से खाड़ी क्षेत्र में नाटकीय रूप से तनाव काफी बढ़ गया है।

जनरल सुलेमानी ईरान के अल-कुद्स फोर्स के प्रमुख और इसके क्षेत्रीय सुरक्षा हथियारों के रचयिता थे। उन्हें शुक्रवार को बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अमेरिकी हवाई हमले में मारा गया। हमले में इराक के शक्तिशाली हशद अल-शाबी अर्द्धसैनिक बल का उपप्रमुख भी मारा गया।

टॅग्स :अमेरिकाइराकईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल