लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के नये प्रकार का पता चला

By भाषा | Updated: December 29, 2020 17:11 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 29 दिसंबर पाकिस्तान ने ब्रिटेन में सामने आये कोरोना वायरस के नये प्रकार के पहले मामले की मंगलवार को पुष्टि की। ब्रिटेन से लौटे तीन यात्रियों के नमूनों की जांच में तेजी से फैलने वाले इस वायरस स्ट्रेन के होने का पता चला।

सिंध के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जीनोटाइपिंग के लिए 12 लोगों के नमूने लिये गये थे जिनमें से छह में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

उसने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ब्रिटेन से लौटे तीन लोगों के नमूने जीनोटाइपिंग के पहले चरण में ब्रिटेन में सामने आये कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन से 95 प्रतिशत मेल खाते हैं।’’

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि प्रांतीय सरकार इन संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों का पता लगा रही है और ऐसे लोगों को पृथकवास में भेजा जा रहा है।

पाकिस्तान ने चार जनवरी तक ब्रिटेन से उड़ानों के परिचालन पर पाबंदी लगा रखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें