लाइव न्यूज़ :

अधिक सटीकता और तेजी से कोविड-19 का पता लगा सकती है जांच की नई प्रणाली : अनुसंधानकर्ता

By भाषा | Updated: December 22, 2021 15:32 IST

Open in App

बोस्टन (अमेरिका), 22 दिसंबर वैज्ञानिकों ने सार्स-सीओवी-2 वायरस का पता लगाने के लिए एक नई प्रणाली विकसित की है, जिसमें मौजूदा तरीकों की तुलना में अधिक तेजी से, अधिक किफायती तरीके से और अधिक सटीकता से जांच परिणाम मिलने की उम्मीद है।

पत्रिका ‘नैनो लेटर्स’ में प्रकाशित यह अनुसंधान अभी सैद्धांतिक चरण में है, लेकिन अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि इन संसूचकों को वस्तुतः किसी भी वायरस का पता लगाने के अनुकूल ढाला जा सकता है।

अमेरिका स्थित ‘मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ के एक दल ने बताया कि फिलहाल विशिष्ट वायरल प्रोटीन का पता लगाने वाली रैपिड जांच और कई घंटों में होने वाली पोलीमरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) के जरिए सार्स-सीओवी-2 वायरस संबंधी जांच की जाती है। सार्स-सीओवी-2 वायरस के कारण ही कोविड-19 होता है।

उन्होंने कहा कि इनमें से कोई भी जांच वायरस की मात्रा को उच्च सटीकता के साथ नहीं बता सकती। शोधकर्ताओं के अनुसार, पीसीआर जांच द्वारा भी संक्रमित व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने की संभावना 25 प्रतिशत से अधिक हो सकती है।

टीम का विश्लेषण दर्शाता है कि नई जांच प्रणाली में संक्रमित व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने की संभावना एक प्रतिशत से भी कम है। यह जांच वायरल की कम मात्रा होने पर भी कुछ ही सेकंड में संक्रमण का पता लगा सकती है।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इस जांच प्रणाली में उपयोग किए जाने वाले सेंसर किफायती सामग्री का इस्तेमाल करते हैं और एक बार में कई नमूनों का विश्लेषण करने के लिए उन उपकरणों का दायरा बढ़ाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें