लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ कारगर रहा दवाओं का नया मिश्रण: अध्ययन

By भाषा | Updated: October 1, 2021 14:59 IST

Open in App

लंदन, एक अक्टूबर जानवरों और कोशिकाओं पर किए गए अध्ययन के मुताबिक दवाओं का एक नया संयोजन सार्स-सीओवी-2 के कारण होने वाले संक्रमण को रोक सकता है।

शुरुआती जांच परिणामों में पाया गया कि एंटीवायरल दवाओं नेफामोस्टैट और पेगासिस का संयुक्त उपयोग कारगर होने के संबंध में सभी जरूरतों को पूरा करता है। नार्वे के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनटीएनयू) के प्रोफेसर डेनिस कैनोव ने कहा, ‘‘यह संयोजन प्रभावी रूप से संक्रमण को दबा देता है।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि प्रयोग कोशिका कल्चर और हेमस्टर (चूहा जैसा जानवर) पर किया गया। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि संयोजन मनुष्यों में भी काम करेगा, लेकिन उन अनुसंधानकर्ताओं के लिए एक संकेत हो सकता है जो कोविड-19 के खिलाफ नेफेमोस्टेट (खून को पतला करने वाले रसायनिक पदार्थ) के प्रभाव का विश्लेषण कर रहे हैं।

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार नेफेमोस्टेट पहले से ही कोविड-19 के खिलाफ एक मोनोथेरेपी (एक दवा से उपचार) के रूप में उपयोग में है और अन्य स्थानों के अलावा जापान में इसकी व्यापक जांच की जा रही है। पेगासिस का उपयोग वर्तमान में मुख्य रूप से हेपेटाइटिस सी के इलाज के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि दोनों के संयोजन से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

एनटीएनयू के प्रोफेसर मगनार जोरास ने कहा, ‘‘दोनों दवा हमारी कोशिकाएं टीएमपीआरएसएस2 में मौजूद एक अंश पर हमला करता है जो विषाणुओं की प्रतिकृति को रोकता है।’’ अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि संयोजन दवाओं की कम खुराक की ही जरूरत पड़ेगी। यह अध्ययन ‘वायरसेस’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल