लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ने पेरिस में पैर पसारे, लॉकडाउन लगने की आशंका

By भाषा | Updated: March 14, 2021 21:54 IST

Open in App

पेरिस, 14 मार्च (एपी) फ्रांस की राजधानी पेरिस में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के चलते संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे अस्पताल के आईसीयू के बिस्तर कम पड़ने लगे हैं। कोविड-19 टीके की आपूर्ति सीमित होने के चलते टीकाकरण अभियान भी प्रभावित हो रहा है।

इस बीच, अधिकारियों का कहना है कि पेरिस में लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

सप्ताहांत में विशेष मेडिकल विमानों के जरिए मरीजों को पेरिस से कम प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख जेरोम सोलोमोन ने रविवार को कहा, '' अगर हमें लॉकडाउन लगाना पड़ा तो हम ऐसा ही करेंगे। हालात जटिल हैं और पेरिस क्षेत्र में यह और बिगड़ रहे हैं।''

सोलोमोन ने स्वीकार किया कि संक्रमण के प्रसार को काबू करने के लिए शाम छह बजे के बाद का राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू कुछ क्षेत्रों के लिए काफी नहीं था। खासतौर पर ब्रिटेन में सामने आए नए स्वरूप के मद्देनजर यह काफी नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?