लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: सिख एटॉर्नी जनरल की पगड़ी पर कमेंट करने वाले शेरिफ ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: September 24, 2018 17:19 IST

सौडिनो और चार अंडरशेरिफ ने शुकवार को इस्तीफा दिया। यह इस्तीफा रेडियो स्टेशन डब्ल्यूएनवाईसी द्वारा रिकॉर्डिंग को जारी करने के एक दिन बाद हुआ है।

Open in App

न्यूयॉर्क, 24 सितंबर: न्यूजर्सी काउन्टी के एक वरिष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारी ने अमेरिका के पहले सिख अमेरिकी अटॉर्नी जनरल गुरबीर ग्रेवाल की पगड़ी को लेकर नस्ली टिप्पणी करने पर मचे हंगामे के बाद इस्तीफा दे दिया है।

बर्जन काउन्टी शेरिफ माइकल सौडिनो के 16 जनवरी के बयान को लेकर कई ऑडियो क्लिप डाले जाने के बाद हंगामा मचा। 

सौडिनो और चार अंडरशेरिफ ने शुकवार को इस्तीफा दिया। यह इस्तीफा रेडियो स्टेशन डब्ल्यूएनवाईसी द्वारा रिकॉर्डिंग को जारी करने के एक दिन बाद हुआ है।

सौडिनो ने गवर्नर मर्फी की ओर से राजनैतिक दबाव के बाद इस्तीफा दे दिया। डेमोक्रैट सौडिन्हो का यह तीसरा कार्यकाल था।

ऑडियो में सौडिनो को यह कहते सुना जा रहा है कि मर्फी ने ‘पगड़ी’ की वजह से ग्रेवाल को नियुक्त किया।

पगड़ी बनी वजह

सौडिनो ने ग्रेवाल का मर्फी द्वारा चयन किये जाने पर कहा, ‘‘उन्होंने बर्जन काउन्टी की वजह से ऐसा नहीं किया, बल्कि पगड़ी की वजह से किया।’’ 

ग्रेवाल उस वक्त बर्जन काउन्टी के अभियोजक थे।

ग्रेवाल ने इस्तीफे को बर्जन काउन्टी के शेरिफ के कार्यालय और विभिन्न समुदाय जिनकी यह सेवा करता है उसके बीच संबंधों में सुधार के लिये इसे पहला कदम बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमारा काम वहीं नहीं रुकता। यह तथ्य कि एक शीर्ष अधिकारी अफ्रीकी अमेरिकी समुदाय के बारे में नस्ली टिप्पणी कर सकता है और कमरे में कोई भी उसे चुनौती नहीं देगा या उन्हें दुरुस्त करेगा, यह गंभीर चिंता पैदा करता है।’’ 

इस टिप्पणी को लेकर समूचे राज्य से निंदा हुई लेकिन सौडिनो ने शुरूआत में सिर्फ माफी मांगी थी और अपना पद छोड़ने का कोई उल्लेख नहीं किया था।

टॅग्स :सिखअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा