लाइव न्यूज़ :

न्यू जर्सी जिला वार्षिकी पुस्तक में ट्रंप से जुड़े संपादन के लिए 325,000 डॉलर देगा

By भाषा | Updated: March 18, 2021 18:34 IST

Open in App

वॉल टाउनशिप (न्यूजर्सी), 18 मार्च (एपी) अमेरिका का न्यूजर्सी स्कूल डिस्ट्रिक न्यूजर्सी की एक पूर्व शिक्षिका को 325,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने जा रहा है। शिक्षिका ने दावा किया था कि वार्षिकी (ईयर बुक) में प्रकाशित एक फोटो को उसे डिजिटल तौर पर संपादित करने के लिए मजबूर किया गया।

मीडिया में आई खबर के अनुसार इस फोटो में एक विद्यार्थी ने ‘ट्रंप मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ की टीशर्ट पहन रखी थी, जिसे डिजिटल तरीके से संपादित करके शिक्षिका को सादे नीले रंग का करने को मजबूर किया गया था।

'एनजे एडवांस मीडिया' की खबर के मुताबिक द वॉल टाउनशिप स्कूल बोर्ड ने मंगलवार को सुसान पारसन के साथ समझौता पत्र को स्वीकृति दे दी। हालांकि 'डिस्ट्रिक' ने गलती नहीं स्वीकारी। इस राशि का भुगतान 'डिस्ट्रिक' के बीमा वाहक द्वारा किया जाएगा।

पार्सन उच्च विद्यालय की वार्षिकी की सलाहकार थी और उनका कहना था कि प्रधानाचार्य की ओर से कार्यवाहक सचिव के तौर पर काम करने वाले व्यक्ति ने 2017 में उन्हें ‘ट्रंप मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ को एक विद्यार्थी की टीशर्ट से हटाने और उसे ऐसा दिखाने के लिए कहा था कि जैसे लोगों को लगे कि बच्चे ने नीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी हो।

पार्सन को इस राशि में से 204,000 राशि मिलेगी और बाकी की राशि से अटॉर्नी का खर्चा भरा जाएगा। स्कूल डिस्ट्रिक ने वार्षिकी को फिर से मूल तस्वीर के साथ जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब