लाइव न्यूज़ :

न्यू जर्सी जिला वार्षिकी पुस्तक में सेंसरशिप के मुआवजे के तौर पर 325,000 डॉलर देगा

By भाषा | Updated: March 18, 2021 19:45 IST

Open in App

वॉल टाउनशिप (अमेरिका), 18 मार्च (एपी) अमेरिका का न्यूजर्सी स्कूल डिस्ट्रिक्ट न्यूजर्सी की एक पूर्व शिक्षिका को 325,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने जा रहा है। शिक्षिका ने दावा किया था कि वार्षिकी (ईयर बुक) में प्रकाशित एक फोटो को उसे डिजिटल तौर पर संपादित करने के लिए मजबूर किया गया।

मीडिया में आई खबर के अनुसार इस फोटो में एक विद्यार्थी ने ‘ट्रंप मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ की टीशर्ट पहन रखी थी, जिसे डिजिटल तरीके से संपादित करके शिक्षिका को सादे नीले रंग का करने को मजबूर किया गया था।

'एनजे एडवांस मीडिया' की खबर के मुताबिक द वॉल टाउनशिप स्कूल बोर्ड ने मंगलवार को सुसान पारसन के साथ समझौता पत्र को स्वीकृति दे दी। हालांकि 'डिस्ट्रिक्ट' ने गलती नहीं स्वीकारी। इस राशि का भुगतान 'डिस्ट्रिक्ट' के बीमा वाहक द्वारा किया जाएगा।

पार्सन उच्च विद्यालय की वार्षिकी की सलाहकार थी और उनका कहना था कि प्रधानाचार्य की ओर से कार्यवाहक सचिव के तौर पर काम करने वाले व्यक्ति ने 2017 में उन्हें ‘ट्रंप मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ को एक विद्यार्थी की टीशर्ट से हटाने और उसे ऐसा दिखाने के लिए कहा था कि जैसे लोगों को लगे कि बच्चे ने नीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी हो।

पार्सन को इस राशि में से 204,000 राशि मिलेगी और बाकी की राशि से अटॉर्नी का खर्चा भरा जाएगा। स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने वार्षिकी को फिर से मूल तस्वीर के साथ जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात