लाइव न्यूज़ :

भारत के नए उच्चायुक्त बोले- श्रीलंका के साथ बहुपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है भारत

By भाषा | Updated: May 23, 2020 17:05 IST

भारत के नए उच्चायुक्त ने श्रीलंका में कहा कि भारत अपने पड़ोसी देश के साथ बहुपक्षीय संबंधों धार्मिक एवं सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बागले ने प्रसिद्ध गंगारामया बौद्ध मंदिर का भ्रमण किया जो 120 साल से ज्यादा पुराना है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका में भारत के नये उच्चायुक्त ने कहा कि भारत अपने पड़ोसी देश के साथ बहुपक्षीय संबंधों, विशेष रूप से ऐतिहासिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रीलंका में भारत के नये उच्चायुक्त गोपाल बागले ने शनिवार को यहां धार्मिक सांस्कृतिक स्थलों का दौरा किया।

कोलंबो: श्रीलंका में भारत के नये उच्चायुक्त ने शनिवार को कहा कि भारत अपने पड़ोसी देश के साथ बहुपक्षीय संबंधों, विशेष रूप से ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रीलंका में भारत के नये उच्चायुक्त गोपाल बागले ने शनिवार को यहां धार्मिक सांस्कृतिक स्थलों का दौरा किया और कहा कि ये स्थान दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के बीच ऐतिहासिक बंधनों को और मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।

भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि बागले ने प्रसिद्ध गंगारामया बौद्ध मंदिर का भ्रमण किया जो 120 साल से ज्यादा पुराना है। उन्होंने यहां श्रीलंका तथा भारत के लोगों के स्वास्थ्य, शांति एवं समृद्धि के लिए तथा उनके बीच सहयोग एवं मित्रता के लिए प्रार्थना की। बागले आठ मई को एक विशेष विमान से यहां पहुंचे थे जो भारत से श्रीलंका के लिए दवाओं तथा चिकित्सा सामग्री की खेप लेकर रवाना हुआ था।

यहां पहुंच कर निर्धारित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद आधिकारिक आवास से आज यह उनका पहला दौरा था। बागले ने 14 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंस से कोलंबो में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति जी. राजपक्षे को अपना परिचय-विवरण प्रस्तुत किया था। कोरोना वायरस महामारी के कारण ऐसा किया गया। उच्चायुक्त ने श्रीलंका के साथ बहुपक्षीय संबंधों, विशेष रूप से ऐतिहासिक एवं गहन सभ्यता वाले, धार्मिक तथा सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने की भारतीय नेतृत्व की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बाद में वह सेंट एंथनी चर्च गए और पिछले साल ईस्टर सन्डे पर आतंकवादी हमलों में मारे गये करीब 260 लोगों को श्रद्धांजलि दी जिनमें 11 भारतीय भी शामिल थे। आतंकी हमलों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका की यात्रा और चर्च के दौरे के साथ दिखाई गयी एकजुटता की भावना को याद करते हुए उन्होंने दोनों देशों की शांति एवं सुरक्षा की प्रार्थना की। उन्होंने श्रीलंका के साथ जनता के बीच संबंधों से लेकर हर क्षेत्र में बहुमुखी सहयोग मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

टॅग्स :इंडियाश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला