लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोविड-19 के नए मामले उच्चतम स्तर पर

By भाषा | Updated: December 30, 2021 00:20 IST

Open in App

शिकागो, 29 दिसंबर (एपी) अमेरिका में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत के एक साल से अधिक समय बाद संक्रमण के नए मामलों में भारी वृद्धि देखी जा रही है। अमेरिका में प्रतिदिन औसतन 2,65,000 नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के कारण नए मामलों में अप्रत्याशित इजाफा देखा जा रहा है।

अमेरिका के जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के मुताबिक इस साल की शुरुआत में मध्य जनवरी में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों की संख्या 2,50,000 थी।

कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के कारण क्रिसमस और नये साल के अवसर पर आयोजित होने वाले अधिकतर कार्यक्रमों को रद्द किया जा रहा है। विमानन सेवा में कार्यरत कर्मचारियों की कमी के कारण हजारों उड़ानों को रद्द किया जा रहा है।

अमेरिका में पिछले दो सप्ताह के दौरान कोविड-19 के कारण होने वाली मौतों की संख्या भी औसत 1200 से बढ़कर करीब 1500 प्रतिदिन हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना