लाइव न्यूज़ :

क्यूबा में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले बढ़े

By भाषा | Updated: July 21, 2021 11:59 IST

Open in App

हवाना, 21 जुलाई (एपी) क्यूबा में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है और एक करोड़ 10 लाख की आबादी वाले देश में रोजाना औसतन करीब 6,000 नए मामले सामने आ रहे हैं।

विनाशकारी आर्थिक परिणामों के बावजूद पर्यटन उद्योग बंद किए जाने, कड़े प्रतिबंधों और पृथक-वास नियमों जैसे कदमों के कारण देश में अब तक अन्य लातिन अमेरिकी देशों की तुलना में संक्रमण के मामले कम थे, लेकिन अब यहां रोजाना सामने आने वाले मामलों की संख्या बढ़ी है और हर रोज औसतन करीब 6,000 नए मामले सामने आ रहे हैं। क्यूबा में संक्रमण के अब तक कुल तीन लाख मामले सामने आए हैं, जिनमें में एक लाख मामले जुलाई के पहले तीन सप्ताह में सामने आए हैं।

क्यूबा में महामारी विज्ञान के राष्ट्रीय निदेशक फ्रांसिस्को दुरान ने मंगलवार को बताया कि क्यूबा में अब तक संक्रमण से 2,019 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से केवल इस महीने 717 लोगों की मौत हुई है।

हवाना में 53 वर्षीय नर्स युरिजम मार्टिनेज ने कहा, ‘‘मैं मनोवैज्ञानिक रूप से प्रभावित महसूस कर रही हूं क्योंकि हम एक साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं और हमें अब भी उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं दिख रहे।’’

इस बीच, क्यूबा टीकाकरण मुहिम तेज करने की कोशिश कर रहा है। क्यूबा ने अब्दाला और सोबेराना टीकों को मंजूरी दी हैं। इन दोनों टीकों की तीन-तीन खुराक लगाने की आवश्यकता है। सरकार ने बताया कि दोनों टीके, खासकर अब्दाला काफी प्रभावी साबित हुआ है।

दुरान ने कहा कि 18.8 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और 30.1 प्रतिशत ने कम से कम एक खुराक ले ली है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अगस्त के अंत तक 80 प्रतिशत लोगों और सितंबर तक बच्चों का टीकाकरण हो जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना