लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2019 के बालाकोट हवाई हमले पर आधारित नई पुस्तक

By भाषा | Updated: August 3, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए आत्मघाती बम हमले और उसके 12 दिन बाद भारत द्वारा बालाकोट में किये गये जबर्दस्त हवाई हमलों के इर्द-गिर्द की घटनाओं को समेटे एक नयी पुस्तक प्रकाशित की गयी है।

नौसेना के पूर्व कर्मी मनान भट्ट ने ‘‘बालाकोट एयरस्ट्राइक: हाउ इंडिया एवेंज्ड’ नामक पुस्तक लिखी है जिसे गरूड़ प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।

इन ‘दो अहम घटनाओं’ का विस्तृत ब्योरा देने वाली इस पुस्तक में ‘‘सीआरपीएफ की बस को (आत्मघाती बम हमलावर द्वारा) टक्कर मारे जाने से पहले के कुछ क्षणों से लेकर बालाकोट में बम गिराये जाने के दौरान वायुसेना के विमान चालकों के बीच की आपसी बातचीत तथा इन दो घटनाओं के 12 दिनों के बीच के संवाद आदि सारी चीजें’’ समेटने का दावा किया गया है।

छब्बीस फरवरी, 2019 को भारतीय वायुसेना के जंगी विमानों ने नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के बालाकोट में आतकवादी लांचिंग पैड को तबाह कर दिया था। उससे पहले 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान मारे गये थे।

लेखक ने कहा, ‘‘ यह पुस्तक पुलवामा आतंकवादी हमले में बाल-बाल बच गये सीआरपीएफ के हेडकांस्टेबल इकबाल सिंह की जुबानी-- घाटी में तैनात बल के जवानों की जिंदगी एवं हाल की कहानी है। यह नये भारत की कहानी बताती है जो पलटवार करने एवं आतंकवाद के सामने नहीं झुकने वाला है। ’’

प्रकाशक के अनुसार यह पुस्तक पाठकों की देशभक्ति को जाग्रत करती है और उनमें सशस्त्र बलों के प्रति आभार एवं गर्व की भावना पैदा करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला