लाइव न्यूज़ :

नया कृत्रिम बुद्धिमत्ता औजार विश्व भर में कोविड-19 मरीजों का उपचार करने में कर सकता है मदद:अध्ययन

By भाषा | Updated: September 16, 2021 17:32 IST

Open in App

लंदन, 16 सितंबर अंतरराष्ट्रीय अनुसंधानकर्ताओं के एक दल ने एक ऐसा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) औजार विकसित किया है, जो यह अनुमान लगा सकता है कि अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के किसी मरीज को कितनी मात्रा में अतिरिक्त ऑक्सीजन की जरूरत होगी।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता औजार की सटीकता का पता लगाने के लिए इसकी पांच महाद्वीपों के कई अस्पतालों में जांच की गई।

अध्ययन के तहत आपात विभाग में मरीज के पहुंचने के 24 घंटे के अंदर पड़ने वाली ऑक्सीजन का अनुमान लगाया गया।

विश्व भर में करीब 10,000 कोविड-19 मरीजों पर किये गये अध्ययन के नतीजे एवं विश्लेषण नेचर मेडिसीन जर्नल में बृहस्पतिवार को प्रकाशित किये गये।

इस तकनीक के तहत, कोविड-19 लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों के सीने के एक्सरे और इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य डेटा का विश्लेषण करने में एक गणितीय विधि का उपयोग किया गया। इसके बाद विश्लेषण को एकजुट कर कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरण बनाया गया।

अध्ययन का नेतृत्व करने वाले कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की प्राध्यापक फियोना गिलबर्ट ने कहा, ‘‘साझा अनुमान मॉडल को सामूहिक रूप से समझने की इस पद्धति ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता नवोन्मेष को अस्पतालों के लिए उपयोगी बनाया है।’’

अध्ययन के प्रथम लेखक इट्टाई डायन ने कहा, ‘‘आमतौर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास में जब आप आंकड़ों को एक साथ मिलाते हैं तब यह किसी अन्य अस्पताल के लिए बखूबी काम नहीं करता है। ’’

सभी महाद्वीपों से डेटा एकत्र कर किये गये अध्ययन को उच्च गुणवत्ता वाले अनुमान हासिल करने में महज दो हफ्ते लगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना