लाइव न्यूज़ :

नए कृत्रिम बृद्धिमत्ता मॉडल से और प्रभावी तरीके से हो सकता है कैंसर का इलाज : अध्ययन

By भाषा | Updated: December 1, 2020 20:29 IST

Open in App

लंदन, एक दिसंबर वैज्ञानिकों ने कृत्रिम बृद्धिमत्ता (एआई) का नया मॉडल विकसित किया है जो चुनिंदा कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए विशेष आनुवांशिक या कार्यप्रणाली के आधार पर दवाओं का संयोजन कर और प्रभावी तरीके से कैंसर का इलाज कर सकता है।

‘नेचर कम्युनिकेशन’ पत्रिका में वर्णित नई मशीन अध्ययन प्रणाली में दवाओं और कैंसर कोशिकाओं में संबंध पाया गया जिसके बारे में पहले जानकारी नहीं थी।

मॉडल को पूर्व में किए गए अध्ययनों के विशाल आंकड़ों से लैस किया गया जो दवा और कैंसर कोशिकाओं के संबंधों की जांच करता है।

फिनलैंड स्थित आल्टो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जुहो राउसु ने कहा, ‘‘मशीन द्वारा अध्ययन किया गया यह मॉडल वास्तव में स्कूली गणित के बहुपद कार्य जैसा है लेकिन बहुत जटिल है।’’

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि विभिन्न दवाओं के सटीक मिश्रण से कैंसर के इलाज को और प्रभावी बनाया जा सकता है और अगर किसी एक दवा की मात्रा कम किया जा सके तो मरीज पर पड़ने वाले नकारात्मक असर को कम किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि दवाओं के मिश्रण की प्रायोगिक जांच की गति बहुत धीमी और खर्चीली है इसलिए अकसर पूर्ण लाभ के लिए विभिन्न दवाओं के उचित संयोजन की खोज नहीं हो पाती।’’

अनुसंधनकर्ताओं ने कहा कि हालांकि, उनका मॉडल किसी खास कैंसर कोशिश को नष्ट करने के लिए संभावित दवाओं के मिश्रण का सटीक तरीके से पूर्वानुमान लगाता है जबकि पहले दवाओं के सम्मिश्रण के प्रभाव की जांच नहीं हो पाती थी।

हेलसिंकी विश्वविद्यालय के तेरो ऐत्तोकाल्लियो ने कहा, ‘‘ इससे कैंसर अनुसंधानकर्ताओं को आगे के अनुसंधान के लिए दवाओं के हजारों सम्मिश्रण में से प्राथिमकता के आधार पर मिश्रण चुनने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात