लाइव न्यूज़ :

गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों का डॉक्टर खत्म कर सकते हैं जीवन, इस सरकार ने दी मंजूरी

By स्वाति सिंह | Updated: October 19, 2020 14:30 IST

नीदरलैंड सरकार शुरूआत से ही इस बात के पक्ष में रही है कि अगर किसी व्यक्ति को गंभीर बीमारी हो और अगर उसके ठीक होने की संभावना बहुत कम है तो चिकित्सा सहायता के जरिए उसको मौत दी जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देनीदरलैंड में लाइलाज बीमारी से पीड़ित बच्चों को दी जा सकेगी मौतडच सरकार ने डॉक्टरों को लाइलाज बीमारी से ग्रसित बच्चों के तकलीफ को खत्म करने के लिए उनके जीवन के अंत को मंजूरी दे दी है

एम्सटर्डम: नीदरलैंड में ऐसे बच्चे जो एक लाइलाज बीमारी से पीड़ित हैं और अब उनके परिजन अपने बच्चों की तकलीफ को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और ऐसे मरीजों के जीवन को खत्म करने की सरकार से अनुमति मांग रहे हैं। दरअसल, नीदरलैंड की डच सरकार ने डॉक्टरों को लाइलाज बीमारी से ग्रसित बच्चों के तकलीफ को खत्म करने के लिए उनके जीवन के अंत को मंजूरी दे दी है। इसके बाद से चिकित्सा के क्षेत्र में इस तरह बच्चों को मृत्यु देने के तरीके पर बहस शुरू हो गई है। 

बताया जा रहा है कि नीदरलैंड सरकार शुरूआत से ही इस बात के पक्ष में रही है कि अगर किसी व्यक्ति को गंभीर बीमारी हो और अगर उसके ठीक होने की संभावना बहुत कम है तो चिकित्सा सहायता के जरिए उसको मौत दी जा सकती है। चिकित्सा सहायता से ऐसे बच्चों को मौत दी जाती है जिनकी उम्र 12 साल या उससे बहुत कम हो।

इस तरह के काम को लेकर माता-पिता की मंजूरी आवश्यक होगी। मंगलवार को संसद को लिखे एक पत्र में डच स्वास्थ्य मंत्री ह्यूगो डी जॉन्ग ने 12 साल की आयु के बच्चों को शामिल करने के लिए कानून में बदलाव का प्रस्ताव रखा। ये बच्चे मौत की कगार पर हैं और पीड़ित हैं। डी जॉन्ग ने अपने पत्र में ये भी लिखा है कि हर साल ऐसे लगभग 5 से 10 बच्चे प्रभावित होते हैं।

नीदरलैंड के डॉक्टरों ने चिंता व्यक्त की है कि अगर उन्हें 1 से 12 साल के बच्चों को "लाइलाज रूप से बीमार" बच्चों की ज़िंदगी खत्म करने में मदद करने के लिए अपराधी ठहराया जा सकता है, क्योंकि कानून में उन बच्चों के लिए कोई प्रावधान नहीं था जिनकी उम्र कम होने की आशंका है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला