लाइव न्यूज़ :

कीमतों में उछाल के बीच नीदरलैंड सरकार ऊर्जा कर में कमी करेगी

By भाषा | Updated: October 15, 2021 22:04 IST

Open in App

हेग, 15 अक्टूबर (एपी) कीमतों में उछाल के बीच आम जनता को ऊर्जा बिलों में राहत देने के लिए नीदरलैंड सरकार अरबों यूरो का पैकेज देने की योजना बना रही है। एक मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यूरोपीय संघ में शामिल नीदरलैंड ऐसा पहला देश है जोकि बिजली और गैस की बढ़ती कीमतों के प्रभाव से निपटने के लिए तैयारी कर रहा है। नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रट के प्रशासन ने ऊर्जा करों में कमी करने की योजना बनायी है।

आर्थिक एवं जलवायु मामलों की मंत्री दिलन येसिलगोज़-ज़ेगेरियस ने हेग में संवाददाताओं से कहा कि सरकार के इस कदम से प्रत्येक परिवार की सालाना करीब 400 यूरो की बचत होगी।

इस सप्ताह की शुरुआत में यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा ने 27 सदस्य देशों से करों में कमी करने के साथ ही सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का सुझाव दिया था ताकि आम लोगों और कारोबारियों को ऊर्जा के दाम में उछाल से राहत मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला