लाइव न्यूज़ :

नेतन्याहू 10 जुलाई को छोड़ देंगे प्रधानमंत्री निवास

By भाषा | Updated: June 20, 2021 14:57 IST

Open in App

यरुशलम, 20 जून (एपी) इजराइल के विपक्षी नेता बेंजामिन नेतन्याहू और उनका परिवार देश का प्रधानमंत्री निवास 10 जुलाई से पहले खाली कर देगा । नेतन्याहू और इजराइल के नए प्रधानमंत्री ने इसकी जानकारी दी ।

दो साल में इजराइल के लगातार चौथे आम चुनाव के बाद विदेश मंत्री याईर लापिद और प्रधान मंत्री नफ्ताली बेनेट एक साथ सरकार बनाने में सफल रहे। इसके बाद नेतन्याहू को प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ा था ।

पिछले सप्ताह बेनेट सरकार के शपथ ग्रहण तक इजराइल में 12 साल तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले नेतन्याहू ने अब तक यरुशलम में प्रधानमंत्री निवास को खाली नहीं किया है।

भ्रष्टाचार के आरोपों पर नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले साल बलफोर स्ट्रीट के प्रधानमंत्री निवास के सामने प्रदर्शन किए गए थे। हालांकि नेतन्याहू ने इन आरोपों को खारिज करते हुये प्रधानमंत्री पद से हटने से इनकार कर दिया था ।

बेनेट और नेतन्याहू के कार्यालय ने शनिवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि वे इस बात पर सहमत हुए हैं कि नेतन्याहू परिवार 10 जुलाई तक प्रधानमंत्री आवास को खाली कर देगा । इसके बाद यह आवास प्रधानमंत्री बेनेट को दे दिया जायेगा ।’’

नेतन्याहू हाल में बार-बार नयी सरकार को गिराने का संकल्प ले चुके हैं और वह नयी सरकार को ‘‘खतरनाक वामपंथी सरकार’’ करार दिया है।

नेतन्याहू के पूर्व सहयोगियों की अगुवाई वाली आठ पार्टियों और छोटी उदारवादी पार्टियों तथा एक इस्लामिक धड़े ने मिलकर इस सरकार का गठन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा