लाइव न्यूज़ :

नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने कोविड, ईरान के बारे में बाइडन से बात की

By भाषा | Updated: February 18, 2021 09:41 IST

Open in App

तेल अवीव, 18 फरवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को फोन पर बातचीत की। बाइडन के सत्ता संभालने के बाद करीब एक महीने तक दोनों राष्ट्र प्रमुखों के बीच बात नहीं होने से इजराइल में दोनों सहयोगी देशों के बीच संबंधों को लेकर चिंता जाहिर की जाने लगी थी।

दोनों नेताओं के बीच बातचीत होने के बारे में सबसे पहले घोषणा नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से बुधवार रात को की गई। कार्यालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि बातचीत ‘‘गर्मजोशी भरी एवं दोस्ताना’’ थी और नेतन्याहू तथा बाइडन के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई।

इसके बाद बाइडन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे बीच अच्छी बातचीत हुई।’’

इजराइल में 23 मार्च को चुनाव होने हैं।

नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से कहा गया, ‘‘दोनों नेताओं ने लंबे समय से जारी अपने निजी संपर्कों को रेखांकित किया और कहा कि इजराइल एवं अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत बनाए रखने की खातिर वे मिलकर काम करेंगे।’’

इसमें बताया गया कि दोनों नेताओं के बीच चर्चा में ‘‘ईरान की ओर से परमाणु हथियारों के विकास के कारण उत्पन्न खतरे’’, कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई के प्रयासों और अरब देशों के साथ इजराइल के समझौतों का विस्तार करने की मंशा के विषय शामिल थे।

इजराइल के नागरिक जनवरी में बाइडन के शपथ लेने के समय से शिकायत कर रहे हैं कि नए राष्ट्रपति ने नेतन्याहू से संपर्क नहीं किया। उन्होंने चिंता जताई थी कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गर्मजोशी भरे व्यवहार के बाद यह संवादहीनता दोनों करीबी सहयोगी देशों के बीच रिश्तों की प्रगाढ़ता को कम कर सकती है।

नेतन्याहू अमेरिका के राष्ट्रपतियों और अन्य वैश्विक नेताओं से अपने करीबी रिश्तों को लेकर जाने जाते रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह बाइडन को ईरान के परमाणु समझौते में पुन: शामिल करने से रोक लेंगे। इजराइल इस सौदे का पुरजोर विरोधी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना