लाइव न्यूज़ :

सरकार बनाने की अंतिम समय-सीमा से चूके नेतन्याहू, राजनीतिक भविष्य सवालों के घेरे में

By भाषा | Updated: May 5, 2021 10:52 IST

Open in App

यरूशलम, पांच मई (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नया शासी गठबंधन सामने रखने की मध्यरात्रि की अंतिम समय-सीमा से चूक गए हैं जिसके बाद यह संभावना बढ़ गई है कि उनकी लिकुड पार्टी 12 वर्षों में पहली बार विपक्ष में बैठने को मजबूर हो सकती है।

इजराइल के नाममात्र के राष्ट्रपति द्वारा नेतन्याहू को दी गई चार ह‍फ्ते की समय-सीमा समाप्त हो गई।

यह मामला अब वापस राष्ट्रपति रेवेन रिवलिन के पाले में आ गया है जिन्होंने मध्यरात्रि के तुरंत बाद घोषणा की कि वह संसदीय सीटें हासिल करने वाली 13 पार्टियों से बुधवार को संपर्क कर “सरकार गठन की प्रक्रिया को जारी रखने” पर चर्चा करेंगे।

रिवलिन आने वाले दिनों में नेतन्याहू के विरोधियों में से किसी एक को वैकल्पिक गठबंधन सरकार बनाने का मौका दे सकते हैं।

वह संसद से अपने सदस्यों में से किसी एक को प्रधानमंत्री के तौर पर चुनने को भी कह सकते हैं । अगर इनमें से कोई भी विकल्प काम में नहीं आता है तो देश में इस पतझड़ के मौसम में एक और चुनाव कराने की मजबूरी हो सकती है। ऐसा होता है तो यह महज दो वर्षों में पांचवी बार होगा।

इस संकट का यह मतलब नहीं है कि नेतन्याहू को तत्काल प्रधानमंत्री के पद से हटा दिया जाएगा। लेकिन उनके लंबे शासन के लिए अब गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब