लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ओली के शपथ ग्रहण पर अंतरिम आदेश जारी करने से नेपाल के उच्चतम न्यायालय का इंकार

By भाषा | Updated: May 18, 2021 22:15 IST

Open in App

काठमांडू, 18 मई नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को फौरी राहत देते हुए उच्चतम न्यायालय ने उनके विवादास्पद शपथ ग्रहण और सात मंत्रियों को फिर से नियुक्त करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर मंगलवार को अंतरिम आदेश जारी करने से इंकार कर दिया। गौरतलब है कि ये सातों मंत्री सांसद नहीं हैं।

नेपाल के उच्चतम न्यायालय में सोमवार को चार रिट याचिकाएं दायर कर आग्रह किया गया कि प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को फिर से शपथ ग्रहण कराया जाए क्योंकि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्वारा पढ़े जा रहे शब्दों को नहीं दोहराकर उन्होंने राष्ट्रपति पद का अपमान किया है।

उच्चतम न्यायालय ने ओली के शपथ ग्रहण और सात मंत्रियों को फिर से नियुक्त करने पर अंतरिम आदेश जारी करने से इंकार कर दिया।

‘काठमांडू पोस्ट’ ने खबर दी कि उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद् कार्यालय से कहा है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण के बारे में 15 दिनों के अंदर लिखित जवाब दाखिल करें।

उच्चतम न्यायालय के आदेश में कहा गया कि प्रतिवादियों के लिखित जवाब के बाद ही प्रधानमंत्री और मंत्रियों के शपथ ग्रहण पर अंतिम निर्णय किया जाएगा।

राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन ‘शीतल निवास’ में ओली को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात