लाइव न्यूज़ :

नेपाल की सत्तारूढ़ सीपीएन-यूएमएल के धड़ों में बढ़ा टकराव

By भाषा | Updated: March 17, 2021 16:52 IST

Open in App

काठमांडू, 17 मार्च नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने पार्टी में अपने प्रतिद्वंद्वी धड़े की बुधवार को यहां शुरू हो रही राष्ट्रीय सभा में भाग लेने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है, जिसके बाद सत्तारूढ़ सीपीएम-यूएमएल टूटने के कगार पर नजर आ रही है।

‘द हिमालयन टाइम्स’ ने बताया कि माधव कुमार नेपाल और झाला नाथ खनाल के नेतृत्व वाले कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूएमएल में ओली के प्रतिद्वंद्वी धड़े ने दो दिवसीय राष्ट्रीय काडर सभा आयोजित की है, जिसमें पार्टी की सभी शाखाओं के करीब 2,000 नेता और काडर के भाग लेने की संभावना है।

ओली के नेतृत्व वाले धड़े ने नेपाल-खनाल धड़े के बुधवार एवं बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रतिद्वंद्वी धड़े ने कहा है कि वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

ओली ने नेपाल और खनाल पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘मैंने सुना है कि वे कल राष्ट्रीय काडर बैठक करने वाले हैं जहां वे एक रिपोर्ट भी पारित करेंगे। मैं पार्टी विरोधी गतिविधियां अब और सहन नहीं कर सकता।’’

‘मायरिपब्लिका’ में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सीपीएन-यूएमएल महासचिव ईश्वर पोखरल ने बयान जारी करके पार्टी नेताओं एवं सदस्यों से इस बैठक में भाग नहीं लेने को कहा है। उनका कहना है कि उनकी पार्टी ने ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया है।

उन्होंने ‘‘अवैध’’ सभा में शामिल होने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।

पार्टी के दोनों धड़ों के बीच टकराव उस समय बढ़ गया था, जब नेपाल-खनाल धड़े ने ओली से 12 मार्च के उन फैसलों को वापस लेने की मांग की थी, जिनके कारण दोनों नेताओं के नजदीकी नेताओं को पार्टी की अहम जिम्मेदारियों से हटा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला