लाइव न्यूज़ :

नेपाल की निजी एयरलाइन 69 यात्रियों को जनकपुर के बजाय 255 किमी दूर गलत गंतव्य पर ले गई

By भाषा | Updated: December 20, 2020 21:24 IST

Open in App

काठमांडू, 20 दिसम्बर नेपाल में जनकपुर जाने के लिए एक विमान से उड़ान भरने वाले यात्री उस वक्त आश्चर्य में पड़ गए, जब वे पोखरा पहुंच गए और यह स्थान उनके गंतव्य से 255 किलोमीटर दूर था। मीडिया में रविवार को आई एक खबर से यह जानकारी मिली।

‘द काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार यह घटना शुक्रवार को बुद्ध एयर से यात्रा करने वाले 69 यात्रियों के साथ हुई।

‘द काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार शुक्रवार को मौसम उड़ान के लिए बहुत अनुकूल नहीं था। इसलिए, एयरलाइन कंपनियां यात्रियों को यथाशीघ्र विमान में बैठाने और उड़ान भरने का हर संभव मौके का इस्तेमाल कर रही थीं।

खबर के अनुसार, बुद्ध एयर की उड़ान यू4505 को जनकपुर हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने की अनुमति मिली। यात्रियों को विमान में बैठाया गया और विमान ने उड़ान भरी तथा उसके जनकपुर पहुंचने का अनुमानित समय दोपहर सवा तीन बजे था।

उड़ान में पहले ही विलंब हो चुकी था। लेकिन, जब विमान उतरा, तो यह उसके वास्तविक गंतव्य हवाई अड्डे की बजाय पोखरा हवाईअड्डा था।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार मौसम से जुड़े कारणों के चलते पोखरा के लिए उड़ानों को अपराह्न तीन बजे तक अनुमति थी।

एयरलाइन कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘खराब मौसम पहले से ही उड़ान में देरी का कारण बना हुआ था और बुद्ध एयर के अधिकारियों ने पहले पोखरा के लिए उड़ान रवाना करने का फैसला किया।’’

इस कारण, उड़ान संख्या बदली गई और इसी के चलते गड़बड़ी हुई।

खबर के अनुसार बुद्ध एयर ने गंभीर खामियां स्वीकार की हैं। इसके प्रबंध निदेशक बीरेंद्र बहादुर बासनेट ने बताया कि उन्होंने इस घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल