लाइव न्यूज़ :

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने नेपाली कांग्रेस की अध्यक्षता के लिये पर्चा भरा

By भाषा | Updated: December 11, 2021 21:00 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 11 दिसंबर निवर्तमान अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा सहित नेपाली कांग्रेस के छह शीर्ष नेताओं ने शनिवार को पार्टी के सर्वोच्च पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

नेपाली कांग्रेस के 14वें आम सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार को राजधानी के भृकुटी मंडप में हुआ, जो सत्तारूढ़ दल द्वारा 134 सदस्यीय केंद्रीय कार्य समिति और पार्टी अध्यक्ष सहित 13 पदाधिकारियों का चुनाव करने के लिए बुलाई गई एक बहुप्रतीक्षित चार दिवसीय बैठक है।

नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा (75) की पार्टी के अध्यक्ष पद की दावेदारी को पांच अन्य उम्मीदवारों द्वारा चुनौती दी जा रही है जिसमें 1990 के पीपुल्स मूवमेंट के सुप्रीम कमांडर गणेश मान सिंह के बेटे प्रकाश मान सिंह भी शामिल हैं। अन्य उम्मीदवारों में पूर्व उप प्रधानमंत्री बिमलेंद्र निधि और सांसद शेखर कोइराला शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की समय सीमा (शाम पांच बजे) तक पार्टी अध्यक्ष पद के लिए आवेदकों की संख्या छह थी। उपाध्यक्ष के दो रिक्त पदों के लिए छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला की बेटी सुजाता कोइराला ने मान सिंह की टीम से इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया। पार्टी प्रवक्ता विश्व प्रकाश शर्मा ने भी महासचिव पद के लिए मान सिंह की टीम से ही नामांकन पत्र दाखिल किया। सोमवार को होने वाले चुनाव के दौरान कुल 4,743 नेपाली कांग्रेस के प्रतिनिधि मत डालेंगे।

अध्यक्ष चुने जाने के लिए, एक उम्मीदवार को 50 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल करने होंगे। मत बंटने पर दूसरे दौर का मतदान कराया जाएगा। यदि पहले और दूसरे दौर के मतदान में किसी को भी 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट नहीं मिलता है, तो सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले दो उम्मीदवार आपस में एक दौर में चुनाव लड़ेंगे।

इन चुनावों में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के फिर से पार्टी अध्यक्ष के तौर पर चुने जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना